Rahul Dravid son Anvay Dravid
Rahul Dravid son Anvay Dravid
भारत के दिग्गज बल्लेबाज और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का चयन नेशनल टीम में हुआ है. अन्वय को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की अंडर-19 टीम में जगह मिली है. 17 साल के अन्वय एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शतक लगा चुके हैं. 4 जुलाई से अन्वय द्रविड़ का खेलते हुए देखा जा सकता है.
नेशनल टीम में 'द वॉल' का लाल-
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को अंडर-19 टीम में चुना गया है. बीसीसीआई की जीनियर सलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया है. 17 साल के अन्वय को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. घरेलू क्रिकेट में अन्वय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जिसका इनाम उनको राष्ट्रीय टीम में चयन के तौर पर मिला है. श्रीलंका दौरे के दौरान 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे.
घरेलू लेवल पर शानदार प्रदर्शन का इनाम-
अन्वय ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिया गया है. जिसका इनाम उनको मिला है. अन्वय ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी. कर्नाट की टीम इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. अन्वय ने इसमें 6 पारियों में 220 रन बनाए. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली. इतना ही नहीं, अंडर-19 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अन्वय द्रविड़ ने शतक जड़ा था. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ही उनको नेशनल टीम में जगह मिली है.
3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले-
श्रीलंका दौरे के दौरान अंडर-19 टीम को 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेलने हैं. तीनों वनडे मुकाबले हम्बनटोटा में खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 4 जुलाई, दूसरा मुकाबला 6 जुलाई और तीसरा मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा. ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. जबकि पहला मल्टी-डे मैच 13 जुलाई से 16 जुलाई तक गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 20 से 23 जुलाई तक कोलंबो में खेला जाएगा.
यशवर्धन चौहान को अंडर-19 टीम की कप्तानी-
श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम का चयन किया गया है. इस टीम की कमान मध्य प्रदेश के यशवर्धन सिंह चौहान को दी गई है. जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में अन्वय द्रविड़ के अलावा रजत बघेल को भी विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा टीम में सागर विर्क, विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा और ईशान सूद को जगह दी गई है.
ये भी पढ़ें: