Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
ट्राई नेशन सीरीज में अफगानिस्तान ए और इंडिया ए के मुकाबला है. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है. सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए शानदार पार्टनरशिप की. दोनों ने 43 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक बेहतरीन और धमाकेदार पारी खेली. फिलहाल 20 ओवर से कम में ही भारत का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंच गया है.
वैभव सूर्यवंशी का कमाल-
अफगानिस्तान ए के खिलाफ भारत की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक भरोसेमंद पारी खेली. सूर्यवंशी ने आते ही पहले ओवर में लगातार 2 चौके जड़े और अपने इरादे जता दिए. उन्होंने शानदार 44 रन की पारी खेली. इसके लिए इस खिलाड़ी ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना किया. इस दौरान सूर्यवंशी ने 9 चौके लगाए. हालांकि वो कोई भी छक्का नहीं लगा पाए. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा.
कैसे आउट हुए सूर्यवंशी?
अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में दिखाई दे रहे थे. उन्होंने पहले ही ओवर में 2 चौके से शुरुआत की. लेकिन विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलने में चूक गए और कैच आउट हो गए.
श्रीलंका के खिलाफ हुए थे फ्लॉप-
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए थे. वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि उन्होंने 3 चौके लगाए थे. लेकिन पारी को लंबा नहीं खिंच पाए थे और आउट हो गए थे. लेकिन फिल्डिंग में उन्होंने अच्छा किया था. श्रीलंका के खतरनाक होते बल्लेबाज अविष्का का शानदार कैच लपका था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
कैसी है इंडिया ए की पारी-
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. टीम ने अब तक 2 विकेट खोकर 21 ओवर में 165 रन बना लिए हैं. प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन बनाकर मैदान में मौजूद हैं. जबकि उनका साथ ऋतुराज गायकवाड़ दे रहे हैं. उन्होंने भी 25 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: