scorecardresearch

ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं, फिर भी उस देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले निखिल चौधरी कौन हैं? हरभजन सिंह के साथ दिखा चुके हैं दम

60 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के किसी खिलाड़ी को जगह मिली है. निखिल चौथरी को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुना गया है. निखिल का जन्म दिल्ली में हुआ है. वो आईपीएल में भी खेल चुके हैं.

Nikhil Chaudhary Nikhil Chaudhary

भारतीय मूल का एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलता दिखाई देगा. भारतीय मूल के निखिल चौधरी को बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में जगह दी गई है. अगर निखिल को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो 60 साल बाद ऐसा होगा, जब कोई भारतीय मूल का क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलेगा. निखिल दिल्ली में पैदा हुए हैं. निखिल इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे निखिल चौधरी-
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हुआ है. इसमें भारतीय मूल के स्पिनर निखिल चौधरी को भी शामिल किया गया है. 30 साल के निखिल को ट्रेविस हेड की जगह टीम में शामिल किया गया है. हेड निजी कारणों से सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. 

60 साल बाद मिलेगा मौका-
अगर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो ये 60 साल बाद ऐसा होगा, जब कोई भारतीय मूल का खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए खेलेगा. इससे पहले 1960 के दशक में भारतीय मूल के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला था. उस खिलाड़ी का नाम रेक्स सेलर्स हैं. रेक्स सेलर्स का जन्म गुजरात में हुआ था. उन्होंने 1964 में कलकत्ता टेस्ट खेला था. उसके बाद से आज तक किसी भी भारतीय मूल के खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है.

कौन हैं निखिल चौधरी?
निखिल चौधरी भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं. निखिल ऑस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं. लेकिन परमानेंट रेजिडेंट हैं. निखिल का जन्म दिल्ली में हुआ है. निखिल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. इसके बाद बेल्जियम में EUT20 में जेबी ब्रुजेस के लिए खेल रहे हैं. निखिल चौधरी ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं.

निखिल कैसे पहुंचे ऑस्ट्रेलिया?
निखिल चौधरी पहले भारत में क्रिकेट खेलते थे. लेकिन कोरोना के समय वो क्वींसलैंड में अपने अंकल के पास फंस गए थे. उस दौरान ही उनको ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने का मौका मिला. निखिल ने मैक्सिकन रेस्टोरेंट से लेकर पोस्टमैन तक का काम किया. जॉब के दौरान उनकी उंगली भी कट गई थी.

धीरे-धीरे उन्होंने क्रिकेट में भी आगे बढ़ते गए. उन्होंने पहली बार अपना स्टेट कॉन्ट्रैक्ट तस्मानिया के लिए हासिल किया. उन्होंने शेफील्ड शील्ड सीजन में डेब्यू किया. उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए और एनएसडब्ल्यू के खिलाफ शतक बनाया. अब उनको ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली है.

ये भी पढ़ें: