India won the first ODI match by defeating East Africa
India won the first ODI match by defeating East Africa
भारत ने अपना पहला वनडे मुकाबला आज के दिन यानी 11 जून को साल 1975 में जीता था. टीम इंडिया ने उस मुकाबले में ईस्ट अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था. ये मुकाबला पहले वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था. इस मुकाबले मं भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तूफानी पारी खेली थी. इस मैच में सुनील गावस्कर का साथ फारूक इंजीनियर ने दिया था. उन्होंने ने भी शानदार अर्धशतक जमाया था. चलिए आपको भारत का पहला वनडे मुकाबला जीतने का पूरा किस्सा बताते हैं.
गावस्कर और इंजानियर की धमाकेदार खेल-
पहले वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे मुकाबला जीता था. ये मुकाबला भारत और पूर्वी अफ्रीका के बीच खेला गया था. इस मैच में सुनील गावस्कर और फारूक इंजीनियर ने धमाकेदार पारी खेली थी. सुनील गावस्कर ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इस दौरान गावस्कर ने 9 चौके लगाए थे. इस शानदार पारी के लिए गावस्कर ने 86 गेंदों का सामना किया था. उनका स्ट्राइक रेट 75.58 का रहा. जबकि फारूक इंजीनियर ने 54 रन बनाए थे. उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया था और 7 चौके लगाए थे. इंजीनियर का स्ट्राइक रेट 58.06 का रहा. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ जीत दिलाई थी.
मदन लाल, अमरनाथ ने गेंदबाजी में संभाला था मोर्चा-
इस मैच में पूर्वी अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारतीय गेंदबाजों ने ईस्ट अफ्रीका की कमर तोड़ दी थी. सिर्फ 26 रन के स्कोर पर पहला विकेट झटक लिया था. इसके बाद विकेट गिरने का जो सिलसिला चला, पूरी टीम के आउट होने के बाद ही रुका. भारत की तरफ से सैयद आबिद अली और मोहिंदर अमरनाथ ने 2-2 विकेट हासिल किए थे. इस मैच में मदन लाल ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया था. इस मैच में बिशन सिंह बेदी ने एक विकेट हासिल किए थे.
भारत को मिला था 121 रन का टारगेट-
पूर्वी अफ्रीका की पूरी टीम 55.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई थी. पू्र्वी अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन जवाहिर शाह ने बनाया था. उन्होंने 37 रनों की पारी खेली थी.इसके अलावा रमेश सेठी ने 23 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत की टीम ने 29.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 123 रन बनाकर मैच जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: