scorecardresearch

2 मैच, 58 रन, 12 चौके, कोई छक्का नहीं... टी20 के सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने वनडे में बदला खेल का तरीका

टी20 क्रिकेट में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने वनडे में अपना गियर बदल लिया है. छक्के मारने के लिए जाने जाने वाले सूर्यवंशी ने श्रीलंका दौरे पर अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है. उन्होंने 2 मैचों में अब तक 12 चौके लगा चुके हैं. लेकिन उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में इंडिया ए को अपने दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. बारिश के चलते इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा. टीम ने 349 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके बावजूद अफगानिस्तान ए को जीत मिली. बारिश के चलते डकवर्थ लुइस नियम के तहत अफगानिस्तान को 4 रन से जीत मिली. इस सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव वैभव सूर्यवंशी में देखने को मिला. आईपीएल में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर सूर्यवंशी ने इस सीरीज में अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है.

नए अवतार में नजर आ रहे वैभव सूर्यवंशी-
ट्राई नेशन ए सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 2 मैच खेले हैं. लेकिन अब तक उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है. श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में सूर्यवंशी ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दनादन 3 चौके जड़ दिए. लेकिन उन्होंने एक बार भी गेंद को हवा में सीमा रेखा के बाहर नहीं भेजा. अफगानिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मैच में सूर्यवंशी ने एक अच्छी पारी खेली. उन्होंने 44 रन बनाए. इसके लिए उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान 9 चौके जड़े. लेकिन उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया. टी20 मैचों में सिक्सर किंग का खिताब पा चुके सूर्यवंशी वनडे में सधी हुई पारी खेल रहे हैं. वो लंबी और टिकाऊ पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने 2 मैचों में अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगाया है.

IPL में  छक्कों की बरसात, श्रीलंका में चौकों के सहारे-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता था. उन्होंने खूब छक्के मारे. आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने 72 छक्के लगाए. उन्होंने एक सीजन में क्रिस गेल से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सूर्यवंशी ने ओवरऑल टी20 करियर में चौकों से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने अब तक टी20 करियर में 116 चौके लगाए हैं. जबकि उन्होंने 134 छक्के लगाए हैं. लेकिन जब वनडे की बारी आई तो उन्होंने अपना गियर बदल लिया. सूर्यवंशी ने श्रीलंका में अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है. वैभव इस दौरान चौकों के भरोसे रहे हैं.

इंडिया ए को अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार-
ट्राई नेशन ए सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा. बारिश वाले इस मैच में अफगानिस्तान ए ने 4 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 349 रन बनाए. बारिश की वजह से अफगानिस्तान को 38 ओवर में 294 रन का लक्ष्य दिया गया. बारिश से जब मैच बंद हुआ तो अफगानिस्तान की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए थे. इस तरह से डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान को 4 रन से जीत मिली.

इंडिया ए की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन, सूर्यवंशी ने 44 रन, ऋतुराज गायकवाड ने 66 रन और कप्तान तिलक वर्मा ने 66 रन की पारी खेली. सूर्यांश ने तेजी से 40 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: