इंडिया ए टीम श्रीलंका के दौरे पर है. ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए के बीच खिलाफ रोमांचक मुकाबले में इंडिया ए ने 8 रनों से जीत दर्ज की. 9 जून को खेले गए मुकाबले वैभव सूर्यवंशी ने वैसे तो शुरुआत अच्छी की थी और दनादन 3 चौके लगाए थे. लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. भले ही सूर्यवंशी बैटिंग में फ्लॉप हो गए. लेकिन फिल्डिंग से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. सूर्यवंशी ने एक शानदार कैच लपका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बैटिंग नहीं तो फिल्डिंग से जीता दिल-
श्रीलंका ए के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से हर फैंस बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद लगाए बैठा था. हालांकि फैंस की ये उम्मीद पूरी नहीं हो पाई. सूर्यवंशी ने शुरुआत अच्छी की. 3 चौके लगाए. लेकिन इसके बाद उनकी पारी का अंत हो गया. सूर्यवंशी ने बैटिंग से फैंस को निराश किया. लेकिन वैभव ने अपनी फिल्डिंग से फैंस का मनोरंजन किया. सूर्यवंशी ने एक शानदार कैच लपका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
खतरनाक अविष्का का कैच लपका-
सूर्यवंशी ने उस समय श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो का कैच लपका, जब वो खतरनाक होते जा रहे थे. अविष्का और निरोशन डिकवेला ने 93 रनों की साझेदारी की और ये जोड़ी शतकीय साझेदारी की तरफ बढ़ रही थी. तभी आयुष बडोनी की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कैच पकड़ा और मैच का रूख बदल दिया. दरअसल अविष्का ने तेज शॉट खेला. लेकिन वैभव ने फुर्ती से कैच लपक लिया. अविष्का ने 45 रनों की पारी खेली. ये जोड़ी टूटने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गया और भारत ने मैच जीत लिया.
टीम इंडिया में चुने गए हैं वैभव-
वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में हुआ है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था. 15 साल के इस लड़के की शानदार बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का भी धयान खींचा. उनको इसका इनाम भी मिला. सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो गया. टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने पहला कैच लपका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: