जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया है. इस सीरीज में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार खेल दिखाय है. उन्होंने सीरीज में 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाए. इस खेल के चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे दौरा काफी बेहतर रहा. चलिए आपको बताते हैं कि सूर्यवंशी इस दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी-
वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे दौरा जबरदस्त रहा. सूर्यवंशी ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े. सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में पहला अर्धशतक लगाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम दर्ज था. उन्होंने 15 साल 340 दिन में पहला अर्धशतक लगाया था.
16 साल की उम्र से पहले 2 अर्धशतक-
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल की उम्र से पहले ही 2 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 50 रन और तीसरे टी20 मुकाबले में 81 रनों की पारी खेली.
सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा-
वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्यवंशी भारत के लिए पहला अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. लेकिन सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की और सचिन को पीछे छोड़ दिया.
प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी-
वैभव सूर्यवंशी एक-एक करके कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम करते जा रहे हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अफने नाम किए. वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 151 रन बनाए. टीम इंडिया ने इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
ये भी पढ़ें: