दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मैदान में उतरेंगे. क्रिकेट फैंस के दिमाग में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इस फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का खेल कैसा रहेगा? अगर पिछले रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो सूर्यवंशी ने बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. नॉकआउट मैचों में उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने विरोधी टीमों को परास्त किया है. चलिए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं.
10 नॉकआउट मुकाबलों में 717 रन-
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले की पहली पारी में 81 गेदों में 92 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. सूर्यवंशी ने अब तक के 10 नॉकआउट मुकाबलों की 11 पारियों में 717 रन बनाए हैं. उनका औसत 65.18 का रहा है. इसमें 175 रनों की तूफानी पारी भी शामिल है. इन मैचों के दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.
अंडर-19 एशिया कप 2024 का सेमीफाइनल-
साल 2024 में अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस नॉकआउट मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में तूफानी 67 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 186.11 का रहा था. हालांकि सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में सिर्फ 9 रन बनाए थे.
ACC राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 2025 का सेमीफाइनल-
ACC Rising Stars Tournament 2025 के फाइनल मुकाबले में सूर्यवंशी का तूफानी बल्ला चला था. उस मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 38 रन बनाए थे. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 253.33 का रहा था. हालांकि ये मुकाबला बांग्लादेश ने सुपर ओवर में जीत लिया था.
अंडर-19 एशिया कप 2025-
अंडर- 19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए थे. इसमें 4 चौके शामिल थे. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए थे. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया था. इसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था. हालांकि फाइनल मुकाबला पाकिस्तान ने जीत लिया था.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल-
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से था. 4 फरवरी 2026 को खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धांसू पारी खेली थी. सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 206.06 का रहा था. भारत ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया था.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल-
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरी थी. इस मुकाबले भारत ने पहले बल्लेबाजी की. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन बनी थी.
IPL 2026 में सूर्यवंशी का जलवा-
आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली थी. एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से थे. इस मैच में राजस्थान की तरफ से सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 47 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा था. हालांकि इस मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी.
ये भी पढ़ें: