Vaibhav Suryavanshi Networth: IPL में चौके-छक्कों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी एक मैच खेल कितना कमा रहे पैसा, कितनी है नेटवर्थ, रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

IPL Earnings Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं.  वह आईपीएल 2026 में 55 चौके और 65 छक्कों सहित कुल 680 रन बना चुका हैं. आइए जानते हैं बल्ले से रनों की बारिश करने वाला वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ कितनी है और वह IPL का एक मैच खेलकर कितना पैसा कमा रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ 2.5 करोड़ रुपए से 3 करोड़ रुपए के बीच है. 

Vaibhav Suryavanshi Networth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (RR) के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं. वह आईपीएल 2026 में 55 चौके और 65 छक्कों सहित कुल 680 रन बना चुका हैं. इस आईपीएल में वैभव अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज कर चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार 29 गेंदों में 97 रन बनाए. वैभव ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव के रनों के बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराने में सफल रही. RR अब क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. आइए जानते हैं बल्ले से रनों की बारिश करने वाला वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ कितनी है और वह IPL का एक मैच खेलकर कितना पैसा कमा रहे हैं?

सिर्फ 4 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था क्रिकेट 
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के रहने वाले हैं. उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था. वैभव एक किसान परिवार से आते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ चार साल की उम्र में ही अपने पिता संजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपनी स्किल्स को और निखारने के लिए समस्तीपुर की एक स्थानीय अकादमी से लेकर पटना और मुजफ्फरपुर तक का सफर तय किया है. वैभव ने घरेलू क्रिकेट में बिहार को रिप्रेजेंट करते हुए काफी कम उम्र में ही अपनी पहचान बनाई और अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी हैं.

IPL से जुड़ने पर वैभव बन गए थे करोड़पति
आपको मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था. वैभव लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं. IPL 2025 में एंट्री लेने के साथ ही बेहद कम उम्र के वैभव सूर्यवंशी करोड़पति लिस्ट में शामिल हो गए थे. आपको मालूम हो कि IPL Auction 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपए के मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था. आपको मालूम हो कि इस फ्रेंचाइजी से वैभव की यह मूल कमाई है. भले ही वे किसी भी मैच में कैसा भी प्रदर्शन करें यह फीस उन्हें मिलनी ही है. वैभव इसी कॉन्ट्रैक्ट पर आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी की कितनी है नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ की बारे में बात करें तो आईपीएल सैलरी और अंडर-19 क्रिकेट की मैच फीस के जरिए उनकी इनकम होती है. रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ 2.5 करोड़ रुपए से 3 करोड़ रुपए के बीच है. हालांकि ये आंकड़ा आधिकारिक नहीं है, इसमें थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है. वैभव की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल के जरिए होने वाली कमाई का है. यदि वैभव के कुल कॉन्ट्रैक्ट को 14 मैचों के एक सामान्य लीग सीजन में बांटें तो उनकी मूल कमाई लगभग 7.85 लाख रुपए प्रति मैच बैठती है. यह वह तय लागत है जो फ्रेंचाइजी उनकी सेवाओं के लिए हर मैच में खर्च करती है. आपको मालूम हो कि कॉन्ट्रैक्ट के अलावा आईपीएल खिलाड़ियों को मैच फीस भी मिलती है. मौजूदा नियमों के मुताबिक यह लगभग 7.50 लाख रुपए प्रति मैच होती है. यह राशि अलग से दी जाती है. ऐसे में जब दोनों हिस्सों को मिला दिया जाता है तब वैभव सूर्यवंशी की कुल कमाई एक मैच के लिए लगभग 15.35 लाख रुपए हो जाती है. आपको मालूम हो कि इस कमाई में कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा और मैच फीस दोनों शामिल है.  

हर मैच लेते हैं इतने हजार रुपए 
वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हर मैच के 20 हजार रुपए मिलते हैं. इसके अलावा अन्य फॉर्मेट में क्रिकेट से उनकी कमाई होती है. वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन के आधार पर उनके असली बाजार मूल्य में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका है. तमाम दिग्गज ब्रांड भी वैभव पर फोकस कर रहे हैं और उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर भी मिलने लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल 2026 में जाइडस वेलनेस के ब्रांड कॉम्प्लान ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था. हालांकि ब्रांड एंडोर्समेंट से वैभव की होने वाली कमाई का आंकड़ा अभी साफ नहीं है.

 

Read more!

RECOMMENDED