15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बैटिंग की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. हालांकि उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. इसके बाजवूद उनकी चर्चा हो रही है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पीएम मोदी उनकी तारीफ कर रहे हैं और वो खिलखिला कर हंस रहे हैं. दरअसल पीएम मोदी एशियन गेम्स 2026 के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान ही पीएम मोदी ने 15 साल के खिलाड़ी का जिक्र किया.
वायरल वीडियो में क्या है?
वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पीएम मोदी एशियन गेम्स के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करने के बाद उनको संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी 15 साल के खिलाड़ी का जिक्र करते हैं. पीएम मोदी कहते हैं कि इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिनकी उम्र 15-17 साल ही है. इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है. ये दिखाता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बंदिश नहीं होती है. देशवासियों का दिल जीता है. यह सुनकर वैभव सूर्यवंशी मुसकुराते नजर आए.
एशियन गेम्स में सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में सिर्फ 2 मुकाबले खेलने को मिले. इस दौरान सूर्यवंशी ने 53 रन बनाए. सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए. इसमें 2 छक्के शामिल हैं.
अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं मिला मौका-
मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत में है और टी20 मुकाबले खेल रही है. 5 मैचों की टी20 सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके है. लेकिन अब तक टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है. सभी मैचों में सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबला बेंगलुरू में होने वाला है. अब देखना है कि सूर्यवंशी को आखिरी मैच में मौका मिलता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: