वैभव सूर्यवंशी से दूर नहीं ये 5 रिकॉर्ड्स, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे में ही टूट जाएंगे कई?

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के में जगह मिली है. 26 जून को इस दौरे का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वो कई रिकॉर्ड्स तोड़ देंगे. वो भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे. इतना ही नहीं, सूर्यवंशी की नजर भी कई रिकॉर्ड्स पर होगी.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

ट्राई नेशन ए सीरीज में धमाका करने के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर है. इस दौरान टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है. 26 जून 2026 से शुरू होने वाली इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है तो वो कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं. कुछ रिकॉर्ड्स वो डेब्यू के साथ ही तोड़ देंगे, जबकि कुछ रिकॉर्ड्स तोडऩा उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. चलिए आपोको बताते हैं कि आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के किन रिकॉर्ड्स पर नजर रहेगी.

भारत के सबसे युवा क्रिकेट प्लेयर-
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. इस दौरान अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. अगर सूर्यवंशी डेब्यू करते हैं, तो वे 16 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले देश के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.  आपको बता दें कि तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और 16 साल और 238 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था. जबकि सूर्यवंशी की उम्र अभी 15 साल है.

भारत के सबसे कम उम्र के टी20 प्लेयर-
अगर वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे के दौरान डेब्यू का मौका मिलता है तो वो भारत के सबसे युवा टी20 प्लेयर होंगे. सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल में टी20 में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. अब तक भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड वॉशिंगटन सुंदर के नाम दर्ज है. सुंदर ने 18 साल 80 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 मैच खेला था.

सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड-
वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल और फिर श्रीलंका दौरे में जिस तरह से धमाकेदार बल्लेबाजी की. उसके तो लगता है कि वो जल्द ही टी20 इंटरनेशनल में शतक भी लगा सकते हैं. ऐसे में अगर सूर्यवंशी 3 साल के भीतर टी20 मुकाबले में शतक लगाते हैं तो वो इंटरनेशनल टी20 में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड फ्रांस गुस्ताव मैककॉन के नाम है. उन्होंने साल 2022 में 18 साल 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था.

टी20 में सबसे कम उम्र में शतक-
गुस्ताव मैककॉन टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2022 में फ्रांस की तरफ से खेलते हुए स्विटजरलैंड के खिलाफ 18 साल और 280 दिन की उम्र में शतक लगाया था. हालांकि ये रिकॉर्ड पुरुष क्रिकेट में है. अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड रवांडा की फैनी उटागुशिमानिंदे के नाम है. उन्होंने ये रिकॉर्ड 15 साल 223 दिन की उम्र में बनाया था.

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड-
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है. उन्होंने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक पूरा किया था. वैभव सूर्यवंशी जिस तेजी रन बनाते हैं, उसको देखकर लगता है कि साहिल चौहान का ये रिकॉर्ड जल्द टूट सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED