scorecardresearch

हर गेंद पर चौका-छक्का, सिर्फ एक डॉट गेंद... वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे तोड़ा रिकॉर्ड, एक-एक गेंद का हिसाब

ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों पर 50 रन बना डाले. इस दौरान सूर्यवंशी ने सिर्फ एक डॉट बाल खेला. इसके अलावा हर गेंद पर चौका या छक्का लगाया. चलिए आपको इन रिकॉर्डतोड़ 11 गेंदों का हिसाब बताते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने शानदार 94 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी शुरुआत से ही मूड में नजर आए. उन्होंने पहले गेंद से ही अपने तेवर दिखा दिए. सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया. इस दौरान सिर्फ एक गेंद ऐसी रही, जिसपर सूर्यवंशी ने कोई चौका-छक्का नहीं लगाया. इसके अलावा सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ने तक हर गेंद पर चौका-छक्का लगाया. चलिए सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी में हर एक गेंद का हिसाब लगाते हैं.

बॉल-1, चौका
पहले ओवर में सूर्यवंशी को सिर्फ 2 गेंद खेलने का मौका मिला. इन दोनों गेंदों पर सूर्यवंशी ने चौका लगाया. श्रीलंकाई गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5वीं गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. इसपर सूर्यवंशी ने चौका जड़ दिया. 

बॉल-2, चौका
इसके बाद सिराज ने पहले ओवर की छठी गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. इसपर भी सूर्यवंशी ने चौका लगाया. इस तरह से सूर्यवंशी 2 गेंदों पर 8 रन बना चुके थे. उन्होंने दोनों गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया था.

बॉल-3, चौका
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे ओवर में अगली गेंद खेलने का मौका मिला. उन्होंने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया. इस तरह से सूर्यवंशी 3 गेंदों में 12 रन बना चुके थे.

बॉल-4, छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की चौथी गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया. इस तरह से उनका स्कोर 4 गेंदों पर 18 रन हो गया.

बॉल-5, चौका
गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सूर्यवंशी को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकी. इस गेंद को भी सूर्यवंशी ने हवा में सीमा रेखा के बाहर भेज दिया. इस तरह से सूर्यवंशी के 5 गेंदों पर 24 रन हो गए.

बॉल-6, डॉट
मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद फेंकी. इसपर सूर्यवंशी कोई रन नहीं बना सके. ये सूर्यवंशी की पारी की छठी गेंद थी. इसपर कोई रन नहीं बना. इस तरह से सूर्यवंशी के 6 गेंदों पर 24 रन हो गए.

बॉल-7, छक्का
मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर की 5वीं गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. एक बार फिर सूर्यवंशी ने इस गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस तरह से सूर्यवंशी का 7 गेंदों पर 30 रन हो गए.

बॉल-8, चौका
सूर्यवंशी ने 8वीं गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया. इस तरह से सूर्यवंशी के 8 गेंदों पर 34 रन हो गए. इस गेंद के साथ ही मोहम्मद सिराज का ओवर भी खत्म हो गया.

बॉल-9, चौका
सूर्यवंशी को 9वीं गेंद खेलने का मौका चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिला. दुलाज समुदिथा ने इस ओवर की तीसरे गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. सूर्यवंशी ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया. इस तरह से सूर्यवंशी के 9 गेंदों पर 38 रन हो गए।

बॉल-10, छक्का
दुलाज ने चौथे ओवर की चौथी गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. इस गेंद पर सूर्यवंशी ने जबरदस्त छक्का लगाया. इस तरह से सूर्यवंशी के 10 गेंदों पर 44 रन हो गए.

बॉल-11, छक्का
इसके बाद दुलाज ने चौथे ओवर की 5वीं गेंद सूर्यवंशी को फेंकी. ये सूर्यवंशी की पारी की 11वीं गेंद थी. इस गेंद पर सूर्यवंशी ने शानदार छक्का लगाया और अर्धशतक पूरा किया. 

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. साल 2005 में वीरारत्ने ने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाया था.

ये भी पढ़ें: