scorecardresearch

बैटिंग में तूफान तो फील्डिंग भी धांसू... वैभव सूर्यवंशी ने लिया शानदार कैच, Video Viral

ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मुकाबला हुआ. इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सूर्यवंशी की फील्डिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज विजयकांत का जबरदस्त कैच लपका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी अपने रंग में नजर आए. उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 94 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है. वैभव की बैटिंग तो हर किसी ने देखा, लेकिन क्या आपने सूर्यवंशी की फील्डिंग देखी? इस मैच में सूर्यवंशी ने शानदार फील्डिंग की.  उन्होंने डाइव लगाकर एक जबदरस्त कैच पकड़ा. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूर्यवंशी की ये दमदार फील्डिंग देखी आपने?
ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए और इंडिया ए के मुकाबला हुआ. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बैटिंग के साथ फील्डिंग भी जबदरस्त की. सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी विजयकांत वियसकांथ का शानदार कैच पकड़ा. सूर्यवंशी ने ये कैच गेंदबाज अनुकुल रॉय की गेंद पर पकड़ा. विजयकांत 39 रन बनाकर खतरनाक हो रहे थे. तभी रॉय की एक गेंद को उन्होंने हवा में खेल दिया. गेंद के नीच सूर्यवंशी मौजूद थे. उन्होंने डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस सूर्यवंशी की फील्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी-
वैभव सूर्यवंशी ने इस फाइनल मुकाबले में जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली. इस दौरान सूर्यवंशी ने 8 छक्के और 10 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 324.14 का रहा है. 15 साल के वैभव सूरय्वंशी ने इस दौरान सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

इंडिया ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को हराया-
इंडिया ए की टीम ट्राई नेशन ए सीराज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए को हराया और टीम चैंपियन बनी. इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. इसमें वैभव सूर्यवंशी के 94 रन के अलावा प्रियांश आर्य के 39 रन, ऋतुराज गायकवाड के 40 रन, कप्तान तिलक वर्मा के 67 रन और अनुकुल रॉय के 39 रन शामिल हैं. इसके जवाब में श्रीलंका ए की पूरी टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई. इंडिया ए की तरफ से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: