Advertisement

सुरेश रैना के नंबर वाली जर्सी में खेलेंगे सूर्यवंशी, सौंपी गई टीम इंडिया की जर्सी, Video में देखिए क्या था वैभव का रिएक्शन?

विस्फोटक बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने को तैयार हैं. आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है. वो 3 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे. सूर्यवंशी को जर्सी सौंपने का वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

आईपीएल 2026 में धमाकेदार पारियां खेलकर क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं. 23 जून को आयरलैंड रवानगी से पहले सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी दी गई. इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी को देखकर काफी खुश हुए. उन्होंने कहा कि यह पल सपना पूरा होने जैसा है.

सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी-
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू के लिए तैयार हैं. आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले 23 जून को सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी दी गई. जब उनको टीम इंडिया की जर्सी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्होंने इसे सपना साकार होने जैसा बताया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूर्यवंशी को जर्सी मिलने का ये वीडियो बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है.

वीडियो में क्या है?
बीसीसीआई के शेयर किए गए वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य रघु होटल रूम में वैभव के पास जाते हैं और उनको टीम इंडिया की जर्सी देते हैं. इस दौरान वैभव रघु से पैर छूते हैं. इसके बाद रघु उनको जर्सी वाला बॉक्स देते हैं. सूर्यवंशी बॉक्स से जर्सी निकालते हैं. वो जर्सी को निहारते हैं और काफी खुश होते हैं.

जर्सी मिलने पर क्या बोले सूर्यवंशी?
टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि जिस चीज के लिए मैंने फर्स्ट डे के लिए बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस के लिए गया, वो आज ड्रीम मेरा पूरा हुआ, जो मेन स्टेप होता है, वो कम्पलीट हुआ. इस चीज को वर्ड में एक्सप्लेन नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि ड्रीम जैसा ही लग रहा था. टी-शर्ट देखते ही इतना मैं खुश हो गया, स्माइल कर रहा था मैं. कभी-कभी होता है न, जो चीज आप सोचते नहीं हैं और वो चीज होता है, ये रिएक्शन मेरा भी था.

3 नंबर की जर्सी में खेलेंगे सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी 3 नंबर की जर्सी पहनकर टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे. इससे पहले इस नंबर की जर्सी को सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने पहना है. इस नंबर की जर्सी न्यूजीलैंड के रॉस टेलर भी पहनकर खेले हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement