अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हालांकि इन दोनों मैचों में विस्फोटक बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. लेकिन सूर्यवंशी चर्चा में बने हुए हैं. कभी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने की वजह से चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी हंसी-मजाक वाली हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा मैच शुरू होने से पहले ऐसा कुछ किया, जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया. फैंस भी सूर्यवंशी के इस मजाकिया अंदाज को देखकर खुश हैं.
सूर्यवंशी का मजाकिया अंदाज-
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भले ही प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी के चेहरे पर खुशी ला दी. मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ी लाइन में खड़े थे, तभी वैभव सूर्यवंशी की नजर शिवम दुबे पर पड़ी. शिवम दुबे की चौड़ी कद काठी के खिलाड़ी हैं. सूर्यवंशी खुद की और शिवम दुबे की बाजू की तुलना करने लगे. उनका ये मजाकिया अंदाज बाकी खिलाड़ियों को खूब भाया. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और आपसी तालमेल साफ-साफ देखी जा सकती है.
नहीं मिला है इस सीरीज में मौका-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में उन्होंने कुछ खास नहीं किया था. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी का बल्ला बोला. सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी ने 3 मैचों में 151 रन बनाए थे. इस सीरीज में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबलों में सूर्यवंशी को मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है. फैंस को उम्मीद है कि तीसरे मैच में उनको जरूर मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: