IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रनों की पारी, फिर कैसे GT से हार गई RR, राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर होने में कौन खिलाड़ी दोषी?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच शुक्रवार को खेला गया. इस मैच में राजस्थान के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के 47 गेंदों में 96 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स टीम हार गई. आइए जानते हैं RR की इस हार के पांच दोषी खिलाड़ी कौन रहे?

Vaibhav Sooryavanshi (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल के विस्फोटक शतक (53 गेंदों में 104 रन) और साई सुदर्शन की दमदार फिफ्टी के दम पर गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली. अब 31 मई को फाइनल में गुजरात का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. राजस्थान के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के 47 गेंदों में 96 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स टीम गुजरात से मैच हार गई. आइए जानते हैं RR की इस हार के पांच दोषी खिलाड़ी कौन रहे? आपको मालूम हो कि राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे और गुजरात को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया था. 

राजस्थान रॉयल्स टीम की हार के ये 5 खिलाड़ी जिम्मेदार
क्वालिफायर-2 मुकाबला में राजस्थान के गुजरात के हाथों हार के सबसे बड़े दोषी  राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाज रहे. एक गेंदबाज भी दोषी रहा. आपको मालूम हो कि मुल्लापुर की पिच बैटिंग के लिए जानी जाती है. गुजरात से राजस्थान मैच तभी जीतती जब वह पहली पारी में स्कोर को 250 बनाती लेकिन राजस्थान के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके. पूरी टीम 214 रनों पर रह गई. 

1. यशस्वी जायसवाल: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के मैच में एक बार फिर राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फ्लॉप हुए. यशस्वी जायसवाल 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. ऐसे में राजस्थान टीम की हार की सबसे बड़ी वजह जायसवाल रहे. यदि यशस्वी जायसवाल इस मैच में दमदार बैटिंग करते तो रन स्कोर कुछ और ही होता.

2. ध्रुव जुरैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच में ध्रुव जुरैल का बल्ला भी नहीं चला. ध्रुव जुरैल 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह से राजस्थान रॉयल्स की हार का बड़ा कारण ध्रुव जुरैल बने. 

3. रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच में रियान पराग से बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने अपनी टीम आरआर को निराश किया. यदि रियान का बल्ला चलता तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 250 रन बना सकती थी. रियान पराग 6 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. 

4. दसुन शनाका: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच में दसुन शनाका का बल्ला भी नहीं चला. दसुन शनाका 9 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. राजस्थान के कम स्कोर के पीछे और मैच हराने के पीछे दसुन शनाका का भी रोल रहा.

5. बृजेश शर्मा: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच में राजस्थान के हार में बृजेश शर्मा की भूमिका रही. राजस्थान के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. वह सिर्फ 22 गेंदों में ही 44 रन खर्च कर दिया. बृजेश शर्मा ने 3.4 ओवर 44 रन देकर 1 विकेट लिया.

साई सुदर्शन का कैच टपकाना पड़ा महंगा  
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच में राजस्थान के खिलाड़ी डोनोवन फरेरा ने साई सुदर्शन का कैच टपका दिया, जब वह सिर्फ 14 रन पर थे. यह गलती आखिरकार राजस्थान को भारी पड़ी और उसने फाइनल का टिकट गंवाकर इसका खामियाजा भुगता. सुदर्शन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. हालांकि लगातार दूसरे मैच में सुदर्शन (58 रन) हिट विकेट हुए लेकिन कप्तान गिल ने प्लेऑफ मुकाबलों में अपना दूसरा शतक जमाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. गिल ने सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन बनाए. आखिरकार जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने 18.4 ओवर में ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

 

Read more!

RECOMMENDED