Advertisement

हार का दर्द या मैदान का तनाव? मैच खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी का फूटा गुस्सा

मैच खत्म हो गया था, लेकिन मैदान पर भावनाओं का मुकाबला अभी बाकी था. सुपर ओवर में हार की निराशा और जीत के जश्न के बीच हुई बहस ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि जज्बातों और जुनून की भी परीक्षा है.

Tilak Varma and Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट के दीवानों के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा. मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी गेंद तक जीत के लिए संघर्ष करती रहीं. तय ओवरों के बाद मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से किया गया. सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने बाजी मार ली और भारत ए को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने खेल से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं.

हार के बाद मैदान में बढ़ी गर्मी

सुपर ओवर में मिली हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए. इसी दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने माहौल को गर्म कर दिया. श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के जश्न के बीच वैभव सूर्यवंशी की कुछ खिलाड़ियों से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह बहस तेज हो गई और दोनों पक्षों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए.

खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव

हालात को बिगड़ता देख दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत बीच में आना पड़ा. कुछ खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी को शांत कराने की कोशिश की, जबकि दूसरी ओर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी समझाया गया. कुछ देर तक मैदान पर माहौल टेंशन से भरा बना रहा, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर क्रिकेट के दीवाने अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Source: SonyLiv

प्रेशर और इमोशन का दिखा मेल

क्रिकेट जैसे खेल में इमोश्न अक्सर खिलाड़ियों पर हावी हो जाते हैं. खासकर जब मुकाबला बेहद करीबी हो और हार-जीत का फैसला सुपर ओवर जैसे दबाव भरे पलों में होना हो. माना जा रहा है कि मैच के दौरान बने तनाव और हार की निराशा का असर वैभव सूर्यवंशी के बिहेवियर में देखने को मिला. युवा खिलाड़ी होने के बावजूद उन पर काफी प्रेशर था, जिससे चलते उनका रिएक्शन कुछ इस तरह से बाहर आया.

Source: SonyLiv

चर्चा में आए युवा स्टार

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए सितारे के रूप में जाने जा रहे हैं. अपनी एग्रेसिव बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने कम समय में काफी पहचान बना ली है. लेकिन इस बार उनकी चर्चा खेल से ज्यादा मैदान पर हुई बहस को लेकर हो रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को ऐसे अनुभवों से सीख लेकर फ्यूचर में अपने प्रदर्शन और बिहेवियर दोनों पर ध्यान देना चाहिए.

Source: SonyLiv

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement