Vaibhav sooryavanshi
Vaibhav sooryavanshi
ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मैच के आखिरी समय में एक बड़ा विवाद हुआ. श्रीलंकाई खिलाड़ियों की किसी बात को लेकर वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे के साथ कहासुनी हुई. इसके बाद सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ बढ़े तो उनके पीछे धकेल दिया गया. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लड़ाई हो गई. हालांकि बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत हुआ.
जीत गए तो भिड़ गए-
ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका एक की टीम ने इंडिया ए टीम को सुपर ओवर में 7 रन से हरा दिया. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तू-तू, मैं-मैं भी हुई. जब मैच खत्म हो गया तो श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मनाने लगे और इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे मैदान से वापस लौटने लगे. तभी वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस होने लगी. श्रीलंकाई खिलाड़ियों के कुछ कहने पर सूर्यांश और सूर्यवंशी उनकी तरफ जाने लगे. इस दौरान श्रीलंकाई खिलाडि़यों ने सूर्यवंशी को धक्का दिया और विवाद बढ़ने लगा. लेकिन फिर कुछ खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया गया और मामला शांत कराया. जब सूर्यवंशी वापस लौट रहे थे तो वो पीछे मुड़कर कुछ कहते भी नजर आ रहे थे. वो काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे.
सुपर ओवर को लेकर भी विवाद-
जब मैच टाई हुआ तो अंपायर का तर्क था कि काफी शाम हो गई है. इसलिए आगे खेल संभव नहीं है. इसको लेकर भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और अंपायर के बीच बहस भी हुई. इसके बाद सुपर ओवर कराने का फैसला किया गया.
सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भी विवाद हुआ. अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हुए. अंपायर ने आउट दे दिया और भारतीय फील्डर्स मैदान के बाहर चले गए. लेकिन रिप्ले में गेंद नो बॉल थी. इसके बाद भारतीय फील्डर्स को दोबारा मैदान पर बुलाया गया और आखिरी गेंद फेंकी गई.
सुपरओवर में इंडिया ए को हराया-
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सुपर ओवर में इंडिया ए को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था. लेकिन इंडिया ए की टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी. इंडिया ए को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: