scorecardresearch

इंडिया ए और श्रीलंका का मैच टाई, सुपरओवर पर विवाद, फिर हुआ फैसला

ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए की टीम ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए. अविष्का ने एक छक्का भी लगाया. इंडिया ए की टीम 17 रन का टारगेट पूरा नहीं कर पाई और मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंडिया ए की टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी.

India A Team India A Team

ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मैच में हार-जीत का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए टीम ने 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद में श्रीलंका की टीम भी 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में भारतीय गेंदबाज अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी की. लेकिन सुपर ओवर में इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा.

सुपरओवर में हार-जीत का फैसला-
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सुपर ओवर में इंडिया ए को जीत के लिए 16 रन का टारगेट दिया था. लेकिन इंडिया ए की टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी. इंडिया ए को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंकाई गेंदबाद ने पहले गेंद सूर्यांश को फेंकी. सूर्यांश ने इस गेंद पर 2 रन लिए. सूर्यांश ने दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं लिया. कुगादास मथुलान की तीसरी गेंद पर सूर्यांश ने एक रन लिए. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर आए. वैभव सूर्यवंशी ने 5वीं गेंद पर चौका लगाया. लेकिन आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी कोई रन नहीं बना पाए और श्रीलंका ए को जीत मिली. 

इंडिया ए को मिला था 17 रन का टारगेट-
सुपर ओवर में श्रीलंका ए की टीम ने 16 रन बनाए. श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने एक छक्का लगाया. इसके अलावा तीन, 2 रन लिए. अरशद खान ने एक नो बॉल भी फेंकी. इस तरह से श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और इंडिया ए को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया.

सुपर ओवर को लेकर हुआ विवाद-
जब मैं टाई हुआ तो अंपायर का तर्क था कि काफी शाम हो गई है. इसलिए आगे खेल संभव नहीं है. इसको लेकर भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और अंपायर के बीच बहस भी हुई. इसके बाद सुपर ओवर कराने का फैसला किया गया. 

सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भी विवाद हुआ. अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हुए. अंपायर ने आउट दे दिया और भारतीय फील्डर्स मैदान के बाहर चले गए. लेकिन रिप्ले में गेंद नो बॉल थी. इसके बाद भारतीय फील्डर्स को दोबारा मैदान पर बुलाया गया और आखिरी गेंद फेंकी गई.

ये भी पढ़ें: