Advertisement

IPL फाइनल के दिन कोहली ने सूर्यवंशी से क्या कहा था? सामने आया 43 सेकंड का वीडियो

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दिन विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई थी. इस दौरान सूर्यवंशी ने हाथ जोड़कर कोहली को नमस्कार किया था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी. लेकिन अब ये सामने आ गया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बातचीत हुई थी. विराट कोहली ने सूर्यवंशी से क्या कहा था? चलिए जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

आईपीएल 20216 में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक फैन फॉलोइंग बनाई है. लेकिन इस बार वो अपनी बल्लेबाजी के लिए नहीं, बल्कि विराट कोहली के साथ मुलाकात की वजह से चर्चा में हैं. आईपीएल के फाइनल के दिन मैदान पर विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी. वीडियों में कोहली सूर्यवंशी से कुछ कहते दिखाई दिए थे. लेकिन ये पता नहीं चल पाया था कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी? आखिर विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा था? लेकिन अब वो बातचीत सामने आ गई है. विराट कोहली ने सूर्यवंशी से कहा था कि एक बिहारी सब पर भारी.

RCB ने शेयर किया है 43 सेकंड का वीडियो-
आईपीएल 2026 की चैंपियन आरसीबी है. फाइनल मुकाबले के दिन जब आरसीबी चैंपियन बनी थी, उसके बाद पूरी टीम जश्न में डूबी थी. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी मैदान पर मौजूद थे. तभी विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी के पास पहुंचे     और उनसे बातचीत की. इस दौरान सूर्यवंशी ने हाथ जोड़कर कोहली को नमस्ते किया था. दोनों के बीच बातचीत हुई थी. अब आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें बताया गया है कि आखिर विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा था?

कोहली ने सूर्यवंशी से क्या कहा था?
आईपीएल फाइनल के दिन वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की बातचीत हुई थी. इस दौरान विराट कोहली ने सूर्यवंशी से कहा था कि यहां से ऊपर जाना है, जो हुआ है, वो अच्छी मेहनत की वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, उसे छोड़ दो. इसके बाद विराट कोहली सूर्यवंशी से कहते हैं कि एक बिहार सब पर भारी, फिर खतम गेम. इसके बाद दोनों मुस्कुराते हैं और एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं.
कोहली और सूर्यवंशी की बातचीत वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement