आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से फैंस की नाराजगी और भी बढ़ गई है. फैंस को सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार था. लेकिन उनका इंतजार और भी लंबा खींच गया है. ऐसे में उनकी नाराजगी जायज है. एक तरफ सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका भी नहीं मिली और दूसरी तरफ टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना भी करना पड़ा. इससे फैंस का नाराजगी और भी बढ़ गई.
टीम में जगह, प्लेइंग इलेवन में नहीं-
वैभव सूर्यवंशी को जब टीम इंडिया में मौका मिला तो फैंस को पूरा भरोसा था कि इस कमजोर टीम के खिलाफ जरूर सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा. लेकिन फैंस को मायूसी हाथ लगी. सूर्यवंशी को टीम में तो शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. वैभव बेंच पर बैठकर 2 मैच देखते रह गए.
ओपनर्स का प्रदर्शन रहा खराब-
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ओपनर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 49 रन बनाए. ये एक अच्छी पारी थी. लेकिन दूसरी तरफ संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे मैच में दोनों ओपनर्स बिना खाता खोले आउट हो गए. अगर पिछले कुछ टी20 मैचों की बात की जाए तो संजू सैमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन अभिषेक शर्मा पिछली 12 पारियों में 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं. ऐसे में सूर्यवंशी को मौका नहीं मिले से फैंस की नाराजगी और भी बढ़ गई है.
सूर्यवंशी को मौका मिलता तो क्या होता?
टी20 मुकाबलों में आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया 0-2 से हार गई. दोनों मैचों में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई. हर जगह संघर्ष करती नजर आई. दूसरे मैच में जरूरी टीम इंडिया थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकी. लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रही. फैंस का मानना है कि अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता तो शायद नतीजे अलग हो सकते थे.
क्या दबाव में टीम में मिली जगह?
दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उनके खेल के दीवाने बढ़ गए. भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स से लेकर दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स तक नहीं उनकी तारीफ की. सुनील गावस्कर से लेकर वीरेंद्र सहवाग ने उनको टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सूर्यवंशी के समर्थन में लगातर पोस्ट होते रहे. इसके बाद उनको टीम में चुन लिया गया. लेकिन आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में उनको जगह नहीं मिली. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दबाव में वैभव सूर्यवंशी को टीम में चुना गया था?
सूर्यवंशी को क्या बेंच के लिए चुना गया था?
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका नहीं मिलने पर फैंस खूब सवाल कर रहे हैं. उनका मानना है कि जब प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देनी थी तो टीम में क्या बेंच पर बैठने के लिए चुना था? लेकिन खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सूर्यवंशी की उम्र अभी बहुत कम है. उनके पास बहुत अभी मौके हैं. भले ही उनको टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से उनको फायदा होगा. सूर्यवंशी को सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से सीखने को मौका मिलेगा. जिसका भविष्य में उनको फायदा होगा.
इंग्लैंड में डेब्यू का मिलेगा मौका?
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज एक जुलाई से हो रहा है. इंग्लैंड दौरे में भी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. लेकिन आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ जब उनको डेब्यू का मौका नहीं मिला तो सवाल उठ रहा है कि क्या इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सूर्यवंशी को मैदान पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा?
ये भी पढ़ें: