Most Wickets in T20 World Cup: कौन हैं टी-20 वर्ल्ड कप सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज? जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय बॉलर शामिल?

टी-20 विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह विश्व कप 7 फरवरी 2026 से खेला जाएगा. आइए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

टी-20 विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह विश्व कप 7 फरवरी 2026 से खेला जाएगा. पहले ही दिन यानी शनिवार को कुल तीन मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके अलावा पाकिस्तान का मुकाबला नीदरलैंड्स से और वेस्टइंडीज का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा. आइए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
1. शाकिब अल हसन 
बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर हैं. शाकिब अल हसन ने 2007 से 2024 के बीच खेले गए 43 टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में कुल 50 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. शाकिब का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/9 रहा है.

2. शाहिद अफरीदी 
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं. अफरीदी ने साल 2007 से 2016 के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 34 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 39 विकेट चटकाएं हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/11 रहा है. 

3. लसिथ मलिंगा 
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं. मलिंगा ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 38 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. मलिंगा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 रहा है.

4. वानिंदु हसरंगा 
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं. हसरंगा ने टी-20 विश्व कप में कुल 19 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 37 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड 3/8 रहा है.

5. राशिद खान 
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर राशिद खान हैं. राशिद खान ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 37 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 का रहा है.

टॉप-5 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं 
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में टॉप-5 विकेट लेने वालों की सूची में अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में पहले स्थान पर आर अश्विन हैं. आर अश्विन ने टी-20 वर्ल्ड कप में 32 विकेट झटके हैं. दूसरे स्थान पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं. जसप्रीत बुमराह के नाम T20 वर्ल्ड कप में 26 विकेट हैं. हार्दिक पांड्या ने T20 वर्ल्ड कप में 24 विकेट झटके हैं. रवींद्र जडेजा ने T20 वर्ल्ड कप में 22 विकेट लेने का कारनामा किया है. इरफान पठान ने T20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट झटके हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED