scorecardresearch

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज, ये हैं सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में सबसे ऊपर विराट 

Batsmen Who Scored the Most Runs in the T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के खिलाड़ी हर टीम को हराने के लिए तैयार हैं. आइए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

Batsmen Who Scored the Most Runs in the T20 World Cup Batsmen Who Scored the Most Runs in the T20 World Cup

 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब बस चंद घंटे बजे हैं. इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच 7 फरवरी को और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.

इस बार कुल 20 टीमें इस महासंग्राम में हिस्सा ले रही हैं. शनिवार को विश्व कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाना है. इसी दिन टीम इंडिया भी अपना पहला मैच यूएसए से खेलेगी. वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड भी 7 फरवरी को ही अपना पहला मुकाबला खेलेंगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के खिलाड़ी हर टीम को हराने के लिए तैयार हैं. आइए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है. 

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 
1. विराट कोहली: टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 58.72 की औसत और 128.81 की स्ट्राइट रेट के साथ 1292 रन बनाए हैं. कोहली के नाम इस विश्व कप में 15 अर्धशतक दर्ज हैं. विराट कोहली का बेस्ट  स्कोर नाबाद 89 रन है.

2. रोहित शर्मा: टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप के 47 मैचों की 44 पारियों में 34.85 की औसत और 133.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1220 रन बनाए हैं. इसमें रोहित शर्मा के नाम 12 अर्धशतक हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा है.

3. महेला जयवर्धने: टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने हैं. जयवर्धने ने टी-20 विश्व कप में कुल 31 मैच खेले हैं. उन्होंने 39.07 की औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1016 रन बनाए हैं.

4. जोस बटलर: इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं. जोस बटलर ने टी-20 विश्व कप में कुल 34 मैच खेले हैं. उन्होंने 42.20 की औसत और 147.23 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1013 रन बनाए हैं. बटलर के नाम एक शतक और 5 अर्धशतक हैं.

5. डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का नाम टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर है. डेविड वॉर्नर ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 41 मैच खेले हैं. वॉर्नर ने 25.89 की औसत और 134.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 984 रन बनाए हैं.

रन बनाने में भारतीय खिलाड़ियों में कौन-किस स्थान पर 
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने में भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर विराट कोहली, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा, तीसरे स्थान पर युवराज सिंह (31 मैचों में 593 रन), चौथे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी (33 मैचों में 529 रन), पांचवें स्थान पर गौतम गंभीर (21 मैचों में 524 रन), छठवें स्थान पर सूर्यकुमार यादव (18 मैचों में 480 रन) हैं.