Women's T20 World Cup: ग्रुप A में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बारे में जानिए

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए में प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप पर है. टीम इंडिया के पास 4 प्वाइंट्स है. ऑस्ट्रेलिया की भी 4 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है.

Team India (Photo: Instagram/Team India)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराया. अब तक के दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में भी टॉप पर है. टीम इंडिया ग्रुप-ए में सबसे टॉप की टीम है. जबकि पाकिस्तान की हालत खस्ता है.

ग्रुप-ए में टीम इंडिया टॉप पर-
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में टीम इंडिया टॉप पर है. टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है. प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया के 4 प्वाइंट्स हैं. भारत का नेट रन रेट 3.975 है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया था. जबकि दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हराया.

पाकिस्तान का क्या है हाल?
ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया 4 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले गए एक मैच में जीत हासिल सकी है. प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है. जबकि चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने 2 मैचों में से एक में हार का सामना किया है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स 5वें और छठे नंबर पर हैं. दोनों टीमों ने अब तक अपने दोनों मैच गंवा दिए हैं.

ग्रुप-बी में कौन सी टीम टॉप पर?
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी में प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है. इंग्लैंड ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. इंग्लैंड के 4 प्वाइंट्स हैं. जबकि नेट रन रेट 2.763 है. प्वाइंट्स टेबल में स्कॉटलैंड दूसरे नंबर पर है. स्कॉटलैंड ने एक मैच में जीत हासिल की है और एक मैच में हार सामना किया है. इस टीम के पास 2 प्वाइंट्स हैं. प्वाइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम तीसरे नंबर है. उसके पास भी 2 प्वाइंट्स हैं. न्यूजीलैंड और आयरलैंड ने अपने दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं. इन दोनों टीमों के पास कोई भी प्वाइंट नहीं है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED