त्योहारी सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 30 हजार रुपये से कम के बजट में भी कई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं. हालांकि, स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के कारण अपनी पसंद का फोन चुनना अब थोड़ा मुश्किल हो गया है. कई ऐसे फोन हैं, जिनकी कीमत बढ़कर 40 हजार रुपये से ज्यादा हो गई हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है, तो Samsung, iQOO, OnePlus, Redmi और Motorola के कुछ स्मार्टफोन पर विचार कर सकते हैं. इन फोन्स में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं.
1. Samsung Galaxy A36
मार्च 2025 में लॉन्च हुए इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 6 Gen i3 प्रोसेसर, 50MP का मुख्य कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसके लिए 6 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा किया है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 25 हजार रुपये है.
2. iQOO Z11xa 5G
परफॉर्मेंस और बैटरी को प्राथमिकता देने वालों के लिए iQOO Z11xa 5G पर विचार किया जा सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है. इसकी कीमत करीब 29 हजार रुपये बताई गई है.
3. OnePlus Nord CE6 Lite
OnePlus Nord CE6 Lite में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर, 7000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है. इसकी कीमत करीब 29 हजार रुपये है.
4. Redmi Note 17 5G
बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहने वालों के लिए Redmi Note 17 5G एक विकल्प है. इसमें 6.99 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. फोन में 8000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी चार साल के ओएस अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है. इसकी कीमत करीब 29 हजार रुपये है.
5. Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh की बैटरी और 50MP का Sony सेंसर मिलता है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इसकी IP68/IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है. इसे भी 30 हजार रुपये से कम के बजट में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: