scorecardresearch

IMC 2026: यशोभूमि में आज जुटेगी टेक्नोलॉजी की दुनिया, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G से AI तक दिखेगा भविष्य का नया रूप

नई दिल्ली के यशोभूमि में आज से टेक्नोलॉजी की दुनिया का बड़ा आयोजन इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

Advertisement
 IMC 2026 IMC 2026

नई दिल्ली के यशोभूमि में आज से टेक्नोलॉजी की दुनिया का बड़ा आयोजन इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की है. IMC का यह 10वां एडिशन है और इस बार इसकी थीम 'स्केल विदआउट बाउंड्रीज' रखी गई है.

जियो, एयरटेल समेत कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में देश और दुनिया की कई बड़ी टेलिकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. क्वालकॉम, GSMA, Ericsson, रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, भारती एयरटेल और इंटेल समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे. कंपनियां यहां नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क और 6G टेक्नोलॉजी से जुड़ी अपनी तकनीक और पवेलियन भी प्रदर्शित करेंगी.

कार्यक्रम में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल समेत कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे. स्पेसएक्स के स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेज ड्रेयर भी इसमें शामिल होंगी.

6G, AI और साइबर सिक्योरिटी पर होगी चर्चा
IMC 2026 में 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और इसके भविष्य पर भी बातचीत होगी.

स्टार्टअप्स पर भी रहेगा फोकस
इस बार कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को भी खास जगह दी गई है. ASPIRE कार्यक्रम के जरिए डीप टेक और फ्रंटियर टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स को प्रोटोटाइप से आगे ले जाकर बाजार और निवेश के अवसरों से जोड़ना है.

ये भी पढ़ें: