scorecardresearch

Aadhar card rule change: छोटी गलती से लेकर पूरा नाम बदलने तक, आधार कार्ड के बदले नियम... जानें नया तरीका

UIDAI ने 18 सितंबर 2026 को नाम अपडेट से जुड़े नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए हैं. नए नियमों में नाम बदलने के अलग-अलग मामलों के लिए अलग दस्तावेज तय किए गए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इन नए नियमों के बारे में.

Advertisement
aadhar card rule change aadhar card rule change

अगर आप आधार कार्ड में नाम बदलवाने या उसमें कोई गलती सुधारने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. UIDAI ने 18 सितंबर 2026 को नाम अपडेट से जुड़े नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए हैं. नए नियमों में नाम बदलने के अलग-अलग मामलों के लिए अलग दस्तावेज तय किए गए हैं. मामूली स्पेलिंग सुधार से लेकर शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने तक के लिए अब अलग प्रक्रिया अपनानी होगी. तो चलिए आपको बताते हैं इन नए नियमों के बारे में...

मामूली सुधार के लिए सिर्फ पहचान प्रमाण
अगर आधार में नाम की पहचान वही रहती है और केवल छोटा सुधार करना है तो इसे Minor Name Change माना जाएगा. इसमें नाम के शुरुआती अक्षरों को पूरा करना, मिडिल नाम या सरनेम जोड़ना या हटाना, नाम का क्रम बदलना और ऐसी स्पेलिंग सुधार शामिल हैं, जिनमें उच्चारण लगभग समान रहता है.

ऐसे मामलों में Proof of Identity (PoI) देना होगा. 18 साल से कम उम्र के बच्चों के HoF आधारित नाम अपडेट में Proof of Relationship (PoR) भी लिया जाएगा. उदाहरण के तौर पर Ram को Rama या Somya को Saumya करना मामूली सुधार की कैटेगरी में आएगा.

डेटा एंट्री की गलती हुई तो लगेगा एफिडेविट
अगर आधार बनाते समय ऑपरेटर से नाम दर्ज करने में गलती हो गई है तो इसके लिए अलग नियम हैं. 18 साल से ज्यादा उम्र के आवेदक को Annexure B एफिडेविट के साथ PoI या PoR देना होगा. नाबालिग के मामले में माता-पिता या अभिभावक को Annexure C एफिडेविट के साथ जरूरी पहचान या संबंध प्रमाण देना होगा.

शादी और तलाक के बाद सरनेम बदलने का नियम
शादी या तलाक के बाद सरनेम बदलने वाली महिलाओं को Annexure D एफिडेविट और Proof of Identity जमा करना होगा. एफिडेविट में यह स्पष्ट करना होगा कि नाम में बदलाव शादी या तलाक की वजह से किया जा रहा है और व्यक्ति की पहचान वही है. वहीं, जेंडर बदलने के बाद नाम अपडेट करने के लिए संबंधित Proof of Identity देना होगा.

कुछ सुधारों में किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं
UIDAI ने कुछ ऐसे बदलावों को भी अलग रखा है, जिनके लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लगेगा. उदाहरण के लिए नाम में गलत तरीके से लगाए गए Capital Letters को ठीक करना. जैसे RaMesh को Ramesh करना.

पूरा नाम बदलने पर जरूरी होगा Gazette
अगर कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम बदलना चाहता है और इससे उसकी पहचान में बदलाव हो सकता है तो इसे Major Name Change माना जाएगा. ऐसे मामलों में Gazette Notification जरूरी होगा. UIDAI दस्तावेज, एफिडेविट और Gazette Notification की जांच के बाद ही नाम अपडेट के आवेदन पर आगे कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें: