iPhone 18 Pro Max: नए डिजाइन, दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ आने वाला है iPhone 18, जानें कितनी होगी कीमत और कैसा होगा नया लुक!

हर साल लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार जिस फोन का रहता है, वह है iPhone. अब चर्चा में है Apple का नया फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max. कंपनी ने अभी इसके बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं बताया है, लेकिन इंटरनेट पर आई रिपोर्ट्स और लीक से इसके कई फीचर्स सामने आए हैं. माना जा रहा है कि यह फोन पहले से ज्यादा तेज, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी के साथ आ सकता है.

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

हर साल लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार जिस फोन का रहता है, वह है iPhone. अब चर्चा में है Apple का नया फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max. कंपनी ने अभी इसके बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं बताया है, लेकिन इंटरनेट पर आई रिपोर्ट्स और लीक से इसके कई फीचर्स सामने आए हैं. माना जा रहा है कि यह फोन पहले से ज्यादा तेज, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी के साथ आ सकता है.

कैसा होगा डिजाइन
iPhone 18 Pro Max के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा. यह पहले जैसे ही प्रीमियम लुक में आ सकता है. लेकिन कुछ नए रंग देखने को मिल सकते हैं जैसे डार्क चेरी, सिल्वर, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे. डार्क चेरी रंग को इस बार सबसे खास माना जा रहा है. फोन का फिनिश भी थोड़ा बदला हुआ हो सकता है, जिससे यह और ज्यादा स्मूद और सिंगल-टोन लुक देगा. इसका वजन लगभग 240 ग्राम तक हो सकता है.

डिस्प्ले में मिलेगा ज्यादा स्क्रीन स्पेस
इस फोन की स्क्रीन पहले जैसी ही 6.9 इंच हो सकती है, लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार Dynamic Island का साइज छोटा किया जा सकता है. इसका मतलब होगा कि स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलेगी और वीडियो या गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा. साथ ही नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से बैटरी की खपत भी कम हो सकती है और रंग और भी अच्छे दिखेंगे.

परफॉर्मेंस और बैटरी होगी ज्यादा पावरफुल
iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिप मिल सकता है, जो पहले से तेज और ज्यादा पावर सेविंग होगा. इससे फोन की स्पीड बेहतर होगी और बैटरी भी कम खर्च होगी. इसमें बैटरी 5,100mAh से 5,200mAh तक हो सकती है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा है. इसका मतलब है कि फोन ज्यादा समय तक चलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल होगा जिससे फोन और भी स्मूद चलेगा.

सॉफ्टवेयर और नए AI फीचर्स
यह फोन iOS 27 के साथ आ सकता है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव Siri में देखने को मिल सकता है, जो और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगी. इसमें AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है, जिससे फोन यूजर की बातें बेहतर समझ सकेगा. इसके अलावा सैटेलाइट इंटरनेट जैसी सुविधा भी मिल सकती है, जिससे बिना नेटवर्क के भी कनेक्शन मिल सकता है.

लॉन्च और कीमत
iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कीमत लगभग पिछले मॉडल के आसपास ही रह सकती है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED