Advertisement

Bajaj Pulsar 125 और 150 के नए मॉडल लॉन्च, दमदार लुक के साथ मिलेंगे TFT स्क्रीन, Google Maps और कई स्मार्ट फीचर्स

नई Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये है, जबकि Pulsar 150 की कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों बाइक्स में पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे इनका लुक ज्यादा मस्कुलर और दमदार दिखाई देता है.

Bajaj Pulsar 150
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

Bajaj ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar सीरीज की दो बाइक्स Pulsar 125 और Pulsar 150 के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों के डिजाइन में बदलाव करने के साथ कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं. नई Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये है, जबकि Pulsar 150 की कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों बाइक्स में पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे इनका लुक ज्यादा मस्कुलर और दमदार दिखाई देता है.

2001 में शुरू हुआ था Pulsar का सफर
Bajaj Pulsar को पहली बार साल 2001 में भारतीय बाजार में उतारा गया था. इसके बाद से यह बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है. कंपनी के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्यादा Pulsar मोटरसाइकिलें बेची जा चुकी है.

नई Pulsar 125 में क्या खास
नई Pulsar 125 में 124.38cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड DTS-i इंजन दिया गया है. यह इंजन 12.1 PS की पावर देता है, जबकि पुराने मॉडल में 11.8 PS की पावर मिलती थी. बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, Google Maps नेविगेशन, ऑल-LED लाइट्स, हेजर्ड लाइट्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक में कई राइड मोड, क्लिप-ऑन हैंडलबार और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक भी मिलता है. इसका खास फीचर Crawl Tech है. इसकी मदद से बाइक बिना थ्रॉटल दिए बेहद कम स्पीड पर भी आगे बढ़ सकती है. Pulsar 125 को चार रंगों में खरीदा जा सकता है.

Pulsar 150 में भी मिले कई नए फीचर्स
नई Pulsar 150 में 149.5cc का ऑयल-कूल्ड, ट्विन-स्पार्क और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 14 PS की पावर देता है. बाइक में 5-इंच TFT स्क्रीन, Google Maps, LED लाइटिंग, USB Type-C पोर्ट और हेजर्ड लाइट्स दिए गए हैं. TFT स्क्रीन पर RC और इंश्योरेंस जैसे जरूरी दस्तावेज सेव किए जा सकते हैं. बाइक में लाइव कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, Crawl Tech, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बेली पैन और कई राइड मोड भी मिलते हैं. Pulsar 150 को पांच रंगों में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement