Advertisement

घर पर 2,500 रुपए में लगवाएं EV चार्जर, इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए दिल्ली सरकार का तोहफा

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार निजी ईवी चार्जर की खरीद पर लोगों को बड़ा तोहफा दे रही है. दिल्ली सरकार ने हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जिंग स्टेशन लगवाने के लिए सब्सिडी की घोषणा की है. 

प्रतीकात्मक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • 7 दिनों के अंदर होगा ईवी चार्जर इंस्टॉल
  • मिलेगी 6,000 रुपए की सब्सिडी

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार निजी ईवी चार्जर की खरीद पर लोगों को बड़ा तोहफा दे रही है. दिल्ली सरकार ने हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जिंग स्टेशन लगवाने के लिए सब्सिडी की घोषणा की है. 

दिल्ली सरकार मॉल, अपार्टमेंट, अस्पतालों और शहर में अलग अलग स्थानों पर दो और तीन पहिया वाहनों सहित हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जर लगाने के लिए केवल 2,500 रुपये चार्ज करेगी.

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने की घोषणा:

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सिंगल विंडो सुविधा शुरू करते हुए यह घोषणा की कि उपभोक्ता संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जाकर या निजी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके लाभ उठा सकते हैं.

आवेदक पोर्टल पर जा सकते हैं और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर देख सकते हैं जिन्हें सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया गया है. वे इन चार्जर्स की कीमत की तुलना कर सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन या फोन कॉल के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं.

मिलेगी 6000 रुपए की सब्सिडी: 

दिल्ली सरकार चार्जिंग स्टेशनों के लिए पहले 30,000 आवेदकों को 6,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे प्रत्येक चार्जर की प्रभावी लागत लगभग 2,500 रुपये हो गई है. गहलोत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहन से चार्जर्स की लागत 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर की स्थापना और संचालन आवेदन जमा करने के सात कार्य दिवसों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. कम ईवी टैरिफ का लाभ उठाने के लिए आवेदक नए विद्युत कनेक्शन (प्री-पेड मीटर सहित) का विकल्प चुन सकते हैं या मौजूदा कनेक्शन के साथ जारी रख सकते हैं.

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सक्षम नेतृत्व में, दिल्ली सरकार दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही है. इन ईवी चार्जिंग पॉइंट्स के माध्यम से खपत होने वाली बिजली के लिए सरकार द्वारा निर्धारित टैरिफ दर 4.5 रुपये प्रति यूनिट है.

ईवी चार्जर लगाने के लिए नहीं चाहिए ज्यादा जगह:

ईवी चार्जर लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है. एलईवी एसी के लिए केवल एक वर्ग फुट और एसी 001 के लिए दो वर्ग फीट की आवश्यकता होती है, डीसी-001 को दो वर्ग मीटर क्षेत्र और दो मीटर ऊंचाई वाली जगह पर लगाया जा सकता है. 

एलईवी एसी चार्जर और  एसी 001 चार्जर दोनों वॉल-माउंटेड हैं. इन दोनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से दोपहिया और तिपहिया को चार्ज करने के लिए किया जाता है. 

हेल्पलाइन नम्बर पर करें कॉल: 

ग्राहक संबंधित डिस्काम के पोर्टल पर जाकर या इन नंबरों पर काल करके सिंगल विंडो सुविधा का फायदा ले सकते हैं.  इसमें बीआरपीएल के लिए 7011931880 या 19123 (विकल्प 9), टीपीडीडीएल के लिए 19124 (विकल्प 9) और बीवाईपीएल के लिए 01135999808 पर कॉल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement