UP में लगेंगे 7 नए इंटरनेट एक्सचेंज नोड्स, ब्रज हो या बुंदेलखंड सभी में मिलेगी मेट्रो शहरों जैसी इंटरनेट स्पीड

पिछले 19 महीनों में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को डिजिटलीकरण से जोड़ा जा रहा है, जिससे डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है. आज शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, वाणिज्य जैसी बहुत सी सेवाएं हमें ऑनलाइन मिल रही हैं. इसी की बदौलत बहुत से लोग महामारी के दौरान भी अपने-अपने घरों से काम कर पाए.

Internet Exchange Nodes
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST
  • यूपी के हर क्षेत्र में मिलेगी इंटरनेट स्पीड
  • इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बढ़ रही है संख्या
  • डिजिटल इंडिया विजन का ही है हिस्सा

उत्तर प्रदेश में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बूस्ट देने के लिए नए इंटरनेट एक्सचेंज नोड्स लगाए जाएंगे. 23 दिसंबर को प्रदेश में 7 नए नोड्स लगाए जाने हैं. मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में स्थित इन नोड्स को आगरा से लॉन्च किया जाएगा. दरअसल, इंटरनेट एक्सचेंज नोड की मदद से कम लागत में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्पीड मिलती है. इससे लोगों को नेट चलने में सहूलियत होगी. 

डिजिटल इंडिया विजन का ही है हिस्सा 

आपको बता दें, अभी तक यूपी में गौतमबुद्धनगर में सिर्फ एक इंटरनेट एक्सचेंज नोड चल रहा है. आईटी मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, "इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापना सभी भारतीयों को ओपन, सेफ और भरोसेमंद इंटरनेट से जोड़ने के लिए डिजिटल इंडिया विजन का ही एक हिस्सा है."

यूपी के हर क्षेत्र में मिलेगी इंटरनेट स्पीड 

कई लोग अक्सर अपनी इंटरनेट स्पीड को लेकर शिकायत करते हैं. ये नोड्स इस स्पीड को तेज करने में मदद करेंगे. अब उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में  उतनी ही स्पीड से इंटरनेट डेटा मिलेगा जितना किसी भी मेट्रो सिटी में रह रहे इंसान को. इन एक्सचेंज पॉइंटों में उत्‍तर प्रदेश के सभी क्षेत्र शामिल हैं. आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा, “इसकी मदद से ब्रज क्षेत्र या बुंदेलखंड क्षेत्र में इंटरनेट चलाने वाले उपयोगकर्ता को भी उतनी ही स्पीड से इंटरनेट मिलेगा जितना किसी भी मेट्रो सिटी में रह रहे व्यक्ति को.”

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बढ़ रही है संख्या 

दरअसल, देश में इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. छोटे से गांव से लेकर बड़े शहरों तक में सभी इंटरनेट चला रहे हैं. एक अनुमान के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ब्रॉडबैंड उपयोग करने वालों की संख्या 25 करोड़ से बढ़कर लगभग 84 करोड़ हो गई है. वहीं डेटा खपत में 189 गुना (62.9 पेटा बाइट्स से 11,924 पेटाबाइट्स तक) की वृद्धि देखी गई है.

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 19 महीनों में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को डिजिटलीकरण से जोड़ा जा रहा है, जिससे डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है. आज शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, वाणिज्य जैसी बहुत सी सेवाएं हमें ऑनलाइन मिल रही हैं. इसी की बदौलत बहुत से लोग महामारी के दौरान भी अपने-अपने घरों से काम कर पाए. 

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED