Advertisement

एलोन मस्क की उड़ानों पर नजर रखने वाले स्वीनी को अकाउंट बंद करने के लिए मिला 5,000 डॉलर का ऑफर, खुद एलोन को करना पड़ा मैसेज

जैक स्वीनी ट्विटर पर अपने द्वारा बनाए गए बॉट का उपयोग करके ट्विटर पर 15 फ़्लाइट-ट्रैकिंग अकाउंट्स चलाते हैं जिस पर किसी सेलिब्रिटी के फ़्लाइट के जाने या हवाई अड्डे पर उतरने की सूचना खुद-ब-खुद पोस्ट हो जाती हैं.

Tesla CEO Elon Musk
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • पैसों के बदले मांगी इंटर्नशिप 
  • सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा से बनाता था एल्गोरिदम

एक 19 वर्षीय युवा के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने उसके ट्विटर अकाउंट को बंद करने के लिए 5,000 डॉलर की पेशकश की है. जैक स्वीनी नाम का ये आदमी निजी उड़ानों को ट्रैक करता है. जैक स्वीनी ट्विटर पर अपने द्वारा बनाए गए बॉट का उपयोग करके ट्विटर पर 15 फ़्लाइट-ट्रैकिंग अकाउंट्स चलाते हैं जिस पर किसी सेलिब्रिटी के फ़्लाइट के जाने या हवाई अड्डे पर उतरने की सूचना खुद-ब-खुद पोस्ट हो जाती हैं. मस्क की उड़ानों पर नज़र रखने वाले स्वीनी के अकाउंट के 97,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं, और इसकी लोकप्रियता ने मस्क को स्वीनी को एक सीधा संदेश भेजने के लिए प्रेरित किया.

पैसों के बदले मांगी इंटर्नशिप 

एलोन मस्क ने जैक स्वीनी को ट्विटर पर मैसेज कर के अपना अकाउंट बंद करने के लिए 5,000 डॉलर का ऑफर दिया. इस पर जैक ने रिप्लाई दिया, "50 हजार तक बढ़ाने का कोई मौका? यह कॉलेज में बहुत अच्छा समर्थन होगा और इससे मैं एक मॉडल 3 कार भी खरीद पाऊंगा," स्वीनी ने जवाब दिया. मस्क और स्वीनी के बीच आखिरी एक्सचेंज एक हफ्ते पहले हुआ था, जब स्वीनी ने कहा था कि अगर मस्क उन्हें इंटर्नशिप दे देते हैं तो वह बिना पैसे के अकाउंट डिलीट कर देंगे. स्वीनी ने कहा कि मस्क ने अभी तक मैसेज नहीं खोला है.

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा से बनाता था एल्गोरिदम

स्वीनी ने मस्क को समझाया कि कैसे वह एलोन मस्क के निजी जेट के संबंध में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा खोजने में सक्षम था और उसकी मदद से एक एल्गोरिदम बनाता था जो स्वचालित रूप से ट्विटर पर मस्क के विमान की स्थिति पोस्ट कर देता था. हालांकि मस्क की उड़ानों की स्थिति सार्वजनिक सूचना है, केवल इंडस्ट्री के उच्च ज्ञान वाले लोग ही समझ पाएंगे कि इसे कहां खोजना है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement