दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया एप फेसबुक अपना गेमिंग एप Facebook Gaming को बंद करने जा रहा है. यह गेमिंग एप एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन में 28 अक्टूबर के बाद से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. मेटा कंपनी ने यह घोषणा मंगलवार को की है. फेसबुक के गेमिंग एप की टीम ने अपने एप पर भी यूजर्स को इस घोषणा की जानकारी दे दी है.
दो साल में ही बंद करना पड़ा
फेसबुक ने अपना गेमिंग एप कोरोना महामारी के बीच साल 2020 में लॉन्च किया था. इस गेमिंग एप के जरिए यूजर्स वीडियो गेम देखने और खेलने में समक्ष थे. इस पर यूजर्स ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते थे. इसका नाम फेसबुक ने Facebook Gaming: Watch, Play, and Connect दिया था. यह एप एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन में 28 अक्टूबर के बाद से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. कंपनी ने यूजर्स को फेसबुक गेमिंग एप के माध्यम से कहा कि, फेसबुक की गेमिंग टीम अपने एप के सभी गेमर्स और यूजर्स को दिल से धन्यवाद करती है. इस एप को यूजर्स ने खूब पसंद किया. अब हम इस एप को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब यूजर्स फेसबुक एप के गेमिंग सेक्शन में जाकर गेम की स्ट्रीमिंग के साथ-साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ खेल भी सकते हैं.
क्यों बंद होने जा रहा Facebook Gaming
2020 में इस गेमिंग एप के लॉन्च के बाद से ही इसे काफी पसंद किया लेकिन, कुछ समय बाद लोग ट्विच (Twitch) और यूट्यूब गेमिंग (YouTube ) का रुख करने लगे. जिससे गेमिंग मार्केट में 76.7 फीसदी ट्विच (Twitch) का दबदबा बढ़ा और 15.4 फीसदी के साथ यूट्यूब दूसरे नंबर पर आज भी है. फेसबुक गेमिंग एप की गेमिंग मार्केट में केवल 7.9 फीसदी तक ही हिस्सेदारी रही, जिसके चलते अब कंपनी इस एप को बंद करने जा रही है.
क्या है फेसबुक गेमिंग एप
फेसबुक पर करोड़ों लोग गेम खेलते हैं, गेमिंग वीडियो देखते हैं या गेमिंग ग्रुप के साथ इंगेज करते हैं. इसे देखते हुए फेसबुक ने 2020 में गेमिंग एप लॉन्च किया, जोकि यूजर्स को वीडियो गेम देखने के साथ ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का मौका देता था. इस एप को दोनों एंड्रॉयड और आईओएस फोन में डाउनलोड किया जा सकता था. हालांकि यूजर्स ने इस एप पर खास रिस्पॉन्स नहीं किया जिसके चलते कंपनी अब यह एप बंद करने जा रही है.