Advertisement

क्या खास है गूगल के Gemini 4 Argon में, क्या दे पाएगा ChatGPT-6 Astra और Claude को टक्कर?

एआई की दुनिया में हर कंपनी एक दूसरे से आगे निकलना चाह रही है. इसी कड़ी में गूगल ने गेमिनि का नया मॉडल पेश किया है. इस मॉडल की खास बात है कि यह ऑउटपुट में काफी आगे है. साथ ही कई काम को एक साथ हैंडल कर सकता है.

Gemini 4 Argon is built for longer work tasks: Google’s announced features, API prices and access limits
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

गूगल ने अपना नया एआई मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे अपना सबसे ताकतवर एआई मॉडल बता रही है. इसे खास तौर पर मुश्किल काम, कोडिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर के लिए तैयार किया गया है. 

Gemini 4 Argon को ऐसे कामों के लिए बनाया गया है, जिनमें एआई को लंबे समय तक सोचने और कई लेयर में काम करने की जरूरत होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10 लाख टोकन की आउटपुट लिमिट है. इससे यह बहुत बड़े और मुश्किल कामों को एक ही प्रोसेस में संभाल सकता है. इसका इस्तेमाल कई तरह के प्रोफेशनल कामों में किया जा सकता है.

कोडिंग में करेगा दमदार प्रदर्शन

Gemini 4 Argon की कोडिंग पावर पर भी खास जोर दिया गया है. गूगल के अनुसार, Vibe Code Bench में इस मॉडल ने 91.9 प्रतिशत स्कोर हासिल किया. तुलना में Claude Fable 5.1 ने 90.3 प्रतिशत और GPT-6 Astra ने 89.6 प्रतिशत स्कोर किया. लेकिन हर टेस्ट में Argon सबसे आगे नहीं रहा है. कुछ बेंचमार्क में दूसरे मॉडल उससे आगे भी रहे.

साइबर सिक्योरिटी में हो सकती है बड़ी भूमिका

इस मॉडल की सबसे खास बात में साइबर सिक्योरिटी भी शामिल है. गूगल के अनुसार, Gemini 4 Argon सॉफ्टवेयर की गंभीर कमजोरियों को खोज सकता है, उनकी जांच कर सकता है और उन्हें ठीक करने के लिए पैच तैयार कर सकता है. गूगल की साइबर सिक्योरिटी कंपनी Wiz भी इसका इस्तेमाल कर रही है. एक टेस्ट में Argon ने हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर में ऐसी गंभीर कमजोरी खोजी, जिसे पहले के कुछ एआई मॉडल पहचान नहीं पाए थे.

अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं

फिलहाल Gemini 4 Argon को सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. गूगल इसे पहले चुनिंदा साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और अमेरिकी सरकार को उपलब्ध करा रहा है. कंपनी पहले इसके इस्तेमाल से मिलने वाली जानकारी और सुरक्षा से जुड़े सुझावों को देखना चाहती है. इसके बाद इसका एक्सेस धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.

आगे क्या होगा?

गूगल के मुताबिक, आगे चलकर Gemini 4 Argon को पेड API ग्राहकों और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद इसका इस्तेमाल डेवलपर्स, कंपनियों और दूसरे यूजर्स के लिए भी बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल Google Gemini 4 Argon की लॉन्चिंग एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के सेक्टर में एक अहम नया कदम है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement