scorecardresearch

एक ईयरबड में अचानक कम आ रही आवाज? नया खरीदने से पहले ये 5 आसान ट्रिक्स आजमाएं, मिनटों में ठीक होगी दिक्कत

कई बार अचानक दोनों में से किसी एक ईयरबड की आवाज धीमी आने लगती है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग इसे खराब समझकर नया ईयरबड खरीदने का मन बना लेते हैं. हालांकि, हर बार इसकी वजह हार्डवेयर खराब होना नहीं होती. कुछ आसान चीजें चेक करके आप समस्या को खुद ठीक कर सकते हैं और बेवजह पैसे खर्च करने से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

Advertisement

वायरलेस ईयरबड्स आजकल लगभग हर किसी की जरूरत बन चुके हैं. म्यूजिक सुनना हो, वीडियो देखना हो या फिर फोन पर बात करनी हो, TWS ईयरबड्स काफी सुविधाजनक होते हैं. लेकिन कई बार अचानक दोनों में से किसी एक ईयरबड की आवाज धीमी आने लगती है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग इसे खराब समझकर नया ईयरबड खरीदने का मन बना लेते हैं. हालांकि, हर बार इसकी वजह हार्डवेयर खराब होना नहीं होती. कुछ आसान चीजें चेक करके आप समस्या को खुद ठीक कर सकते हैं और बेवजह पैसे खर्च करने से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

सबसे पहले फोन को चेक करें
अगर एक ईयरबड की आवाज कम आ रही है, तो सबसे पहले यह पता करें कि समस्या ईयरबड में है या फोन में. ईयरबड को किसी दूसरे फोन से कनेक्ट करके देखें. अगर वहां आवाज सामान्य आती है, तो दिक्कत आपके फोन की सेटिंग में हो सकती है.

ईयरबड्स की गंदगी साफ करें
एक ईयरबड से कम आवाज आने की सबसे आम वजह उसमें जमा गंदगी भी हो सकती है. धूल, कान की मैल या दूसरी गंदगी ईयरबड की जाली को ब्लॉक कर सकती है. इसे साफ करने के लिए मुलायम और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. जाली पर जमी गंदगी को हल्के हाथ से हटाएं. जरूरत पड़ने पर मुलायम ब्रश या कॉटन स्वैब भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नुकीली चीज से सफाई करने से बचें, क्योंकि इससे ईयरबड खराब हो सकता है.

सिलिकॉन ईयर-टिप बदलकर देखें
अगर आपके TWS के साथ अलग-अलग साइज की ईयर-टिप मिलती हैं, तो उन्हें बदलकर भी देखें. सही फिट न होने पर आवाज कम महसूस हो सकती है और बाहर का शोर ज्यादा सुनाई देता है. दोनों कानों का आकार अलग हो सकता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर दोनों कानों में अलग साइज की टिप लगाई जा सकती है.

Audio Balance सेटिंग चेक करें
कई बार फोन की Left-Right Audio Balance सेटिंग बदल जाने से एक तरफ की आवाज कम हो जाती है. फोन की Accessibility या Hearing सेटिंग में जाकर Audio Balance चेक करें. Left और Right का स्लाइडर बीच में होना चाहिए.

ईयरबड्स को रीसेट करें
अगर सब कुछ चेक करने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो ईयरबड्स को Forget या Unpair करके दोबारा पेयर करें. Bluetooth बंद करके फिर ऑन करें और ईयरबड्स को दोबारा कनेक्ट करें. अगर इसके बाद भी एक तरफ की आवाज लगातार कम रहे, तो हार्डवेयर की जांच करवाना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: