Cancellation Of AutoPay: अचानक आते हैं मैसेज पैसे डेबिट होने के? तो ऐसे बंद करें इन सर्विस को.. और करें पेमेंट जब मन करें

हमारे फोन में मौजूद कई ऐप में किसी सर्विस के लिए पेमेंट करने का ऑटोपे ऑन होता है. जिसके कारण जैसे ही रिन्यू होने की तारीख आती है पैसा कट जाता है. लेकिन हो सकता है कि हम उस समय हमें पैसों की जरूरत रही हो.

How To Cancel Autopay
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

अक्सर लोगों को पता होता है कि किस तारीख को उनकी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होगी, लेकिन कई ऐसे ट्रांजैक्शन होते हैं, जो बिना उनकी इजाजत के ही डेबिट हो जाते हैं. इसमें अक्सर वाई-फाई रिचार्ज, होम रेंट, इलेक्ट्रिसिटी बिल, ओटीटी सब्सक्रिप्शन आदि शामिल होते हैं. हालांकि कुछ मायनों में देखा जाए तो इनका ऑटोमैटिक डेबिट होना एक तरह से यूजर की परेशानी को खुद क्लियर कर देता है. लेकिन क्या हो अगर आपको पैसों की जरूरत हो, लेकिन ये ट्रांसजैक्शन खुद हो जाएं और आपकी मुश्किल बढ़ जाएं.

दरअसल जिन ट्रांजैक्शन के लिए आपके ऑटो-डेबिट फीचर ऑन किया हुआ होता है, उन्हें ई-मेनडेट के नाम से भी जाना जाता है. कई बार किसी पेमेंट को करते समय आपका फोन ऑटो-डेबिट सेटिंग सेट करने का ऑप्शन देता है और आप कर देते हैं. लेकिन बाद में आपको महसूस होता है कि शायद ऑटो-डेबिट फीचर करना घाटे का सौदा बैठ गया है. तो अगर आप भी इस हालत में है तो हम आपको बताते है कि अलग-अलग ऐप पर इस ऑटो-डेबिट या ऑटोपे ऑप्शन को आप कैसे ऑफ कर सकते हैं.

पेटीएम में कैसे करें ऑफ
पेटीएम में ऑटोपे को ऑफ करने के लिए सबसे पहले प्रोफाइल सेक्शन में जाए. वहां यूपीआई सेटिंग्स में ऑटोमैटिक पेमेंट्स या पेमेंट मैनेजमेंट को चूज़ करें. यहां आप जिस भी पेमेंट का ऑटो-डेबिट ऑफ करना चाहते हैं, उसे यहां से कैंसल कर सकते हैं. इसके बाद जब भी इसका पेमेंट करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं.

फोन पे पर कैंसल करने का तरीका
फोन पे पर इस तरह के ट्रांजैक्शन को कैंसल करने के लिए पहले ऐप में अपने प्रोफाइल को खोलें. यहां मैनेज पेमेंट्स के ऑप्शन पर जाएं. मोर ऑप्शन में आप ऑटोपे को चुनें. यहां आपको सभी सर्विस मिल जाएंगी जो ऑटोपे पर हैं. जिस भी ट्रांजैक्शन को आप बंद करना चाहते हैं, उसे चुनें और कैंसल करने के लिए अपना पिन एंटर कर कैंसल करें.

गूगल पे पर कैसे होगी कैंसल
इस ऐप में ट्रांजैक्शन को कैंसल करने के लिए आप अपना प्रोफाइल खोलें. इसमें आपको ऑटोपे का ऑप्शन दिखेगा. इस सेक्शन को खोले, यहां आपको सभी सर्विस दिखाई देंगी जो ऑटोपे पर लगी हुई हैं, सर्विस को ऑफ यानी कैंसल करने के लिए सर्विस को चुने और पिन डालकर कैंसल कर दें.

 

Read more!

RECOMMENDED