scorecardresearch

Smartphone Settings Tips: नया फोन खरीदते ही कर लें ये सेटिंग.. वरना फोन की बैटरी होगी जल्द खराब, परफॉर्मेंस भी नहीं रहेगी ए-वन

जब भी आप नया फोन खरीदते हैं, तो अक्सर आप ऐसे ही इस्तेमाल करने लग जाते हैं. लेकिन अगर कुछ सेटिंग्स को कर लिया जाए तो काफी हद तक बैटरी को सेव किया जा सकता है. साथ ही फोन की परफॉर्मेंस भी अच्छी हो सकती है.

AI Generated Image AI Generated Image

आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग के नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. ज्यादातर लोग नया फोन खरीदने के बाद उसे सीधा इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन सच यह है कि किसी भी स्मार्टफोन से बेहतरीन परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ पाने के लिए उसकी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करना बेहद जरूरी होता है. 

सबसे पहले हटाएं बेकार ऐप्स
नया फोन खरीदते ही उसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलती हैं, जिन्हें ब्लोटवेयर कहा जाता है. इनमें से कई ऐप्स ऐसी होती हैं जिनका इस्तेमाल शायद ही कभी किया जाए. ये ऐप्स फोन की स्टोरेज घेरती हैं और बैकग्राउंड में बैटरी भी खर्च करती रहती हैं. उन्हें तुरंत डिलीट या डिसेबल कर दिया जाए. इससे फोन की स्पीड और बैटरी दोनों बेहतर रहती हैं.

डार्क मोड से बढ़ेगी बैटरी लाइफ
अगर आपके फोन में OLED डिस्प्ले है, तो डार्क मोड ऑन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे न सिर्फ आंखों पर कम दबाव पड़ता है, बल्कि बैटरी की खपत भी कम होती है. कई स्मार्टफोन में ऑटो डार्क मोड का फीचर मिलता है, जो दिन और रात के हिसाब से अपने आप मोड बदल देता है.

बैटरी चार्ज लिमिट करें सेट
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में बैटरी चार्ज लिमिट सेट करने का ऑप्शन दिया जाता है. बैटरी को हर बार 100 प्रतिशत तक चार्ज करना उसकी हेल्थ को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है. ऐसे में 80 से 90 प्रतिशत के बीच चार्ज लिमिट सेट करना बेहतर रहता है. 

डिस्प्ले सेटिंग्स करें अपग्रेड
कई प्रीमियम स्मार्टफोन हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं, लेकिन डिफॉल्ट रूप से लो रेजोल्यूशन सेटिंग्स पर चलते हैं. कई फ्लैगशिप मॉडल FHD+ मोड पर सेट मिलते हैं, जबकि वे QHD+ तक सपोर्ट करते हैं. ऐसा करने से फोन की स्क्रीन क्वालिटी का पूरा फायदा उठाया जा सकता है.

लोकेशन एक्सेस रखें कंट्रोल में
लोकेशन सर्विस कई ऐप्स के लिए जरूरी होती है, लेकिन हर समय इसे ऑन रखना बैटरी और प्राइवेसी दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बेहतर होगा कि सिर्फ जरूरी ऐप्स जैसे मैप्स और वेदर को ही लोकेशन एक्सेस दिया जाए. बाकी समय लोकेशन ऑफ रखने से फोन की बैटरी ज्यादा समय तक चलती है.