Google Maps Offline: कहीं डेटा न हो जाए खत्म, या फिर नेटवर्क छोड़ दे साथ.. इसलिए अपना लें ये टिप, मैप थामे रहेगा हाथ

अक्सर लोगों के साथ होता है कि वह गूगल मैप्स की मदद से कहीं ट्रैवल कर रहे होते हैं, तो उन्हें लगता है कि कहीं बीच रास्ते में फोन ने नेटवर्क पकड़ना बंद कर दिया तो कहीं वह रास्ता तो नहीं भटक जाएंगे. ऐसे में गूगल मैप्स का एक खास फीचर होता है जिसकी मदद से आप हमेशा अपने रास्ते पर रहते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

आज के समय में ज्यादातर लोग कहीं भी आने-जाने के लिए काफी हद तक Google Maps का इस्तेमाल करते हैं. कोई नया रास्ता खोजना हो, किसी होटल या दुकान का पता लगाना हो या फिर ट्रैफिक से बचकर जल्दी पहुंचना हो, गूगल मैप्स काफी मदद करते है.

कई बार सफर के दौरान अगर मोबाइल डेटा खत्म हो जाए या फिर नेटवर्क न आए, तो लोगों को लगता हैं अब मैप्स उन्हें रास्ता बताना बंद कर सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि नेटवर्क बेशक आपका साथ छोड़ दे, लेकिन गूगल का एक ऐसा फीचर भी है जिसकी वजह से मैप्स हाथ थामे रहते हैं. यानी आप बिना इंटरनेट के मैप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं.

पहले से ही कर लें तैयारी

अगर आपको लग रहा है कि आप ऐसी जगह जा रहे हैं जहां नेटवर्क कमजोर हो सकता है या आपके पास डेटा कम है, जो खत्म हो सकता है. ऐसे में पहले ही उस इलाके का Offline Map डाउनलोड कर लें. मान लें आप रोज दिल्ली में अप-डाउन करते हैं. ऐसे में आप दिल्ली के ऑफलाइन मैप को डाउनलोड करके अपने पास रखें.

किसी भी जगह का ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने के लिए गूगल मैप्स खोलें और जिस शहर या इलाके में जाना है, उसका नाम सर्च करें. इसके बाद नीचे ऑफलाइन मैप्स या डाउनलोड ऑफलाइन मैप का ऑप्शन दिखेगा. उसकी मदद से आप कुछ ही देर में वहां का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लेंगे. अब यह मैप आपके फोन में सेव रहेगा, जो बिना इंटरनेट भी काम करेगा.

बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता

एक बार मैप डाउनलोड हो जाने के बाद इंटरनेट बंद होने पर भी गूगल मैप्स काम करेगा. उस इलाके का नक्शा दिखाता रहेगा. आपको बस गूगल मैप्स में अपने डेस्टिोनेशन को चुनना हैं और आपको हर टर्न मिल जाएगा. लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट है, तो इसका फायदा यह होगा कि आरको लाइव ट्रैफिक की भी जानकारी मिलती रेहगी.

डेटा और बैटरी दोनों की होगी बचत

ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल करने से सिर्फ इंटरनेट की बचत नहीं होती, बल्कि फोन की बैटरी भी कम खर्च होती है. ऑफलाइन मैप में फोन बार-बार नेटवर्क खोजने की कोशिश नहीं करता, तो ऐसे में बैटरी ज्यादा देर तक चलती है. यही वजह है कि ऑफलाइन मैप का फीचर लॉन्ग रूट, पहाड़ी इलाकों और गांवों में काफी काम आता है.

ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल करते समय आप एक बात का जरूर ध्यान रखें, जब भी आपको समय मिले को मैप को अपडेट करते रहें. इसका फायदा होगा कि अगर कोई बदलाव हुआ होगा तो वह आपके मैप में सेव हो जाएगा.

 

Read more!

RECOMMENDED