पैरेंट्स अब रख सकेंगे अपने बच्चों के इंस्टाग्राम पर नज़र, लॉन्च हुआ ये नया फीचर

इंस्टाग्राम ने पेरेंट्स के लिए एक नया टूल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब वो अपने बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रख सकेंगे. यहां तक अगर बच्चे किसी को अपने अकाउंट से ब्लॉक करेंगे, तो उन्हें नोटिफिकेशन जाएगा.

इंस्टाग्राम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST
  • बच्चे की परेशानियों का मिलेगा संकेत
  • फैमिली सेंटर करेगा आपकी मदद

आज कल मां-बाप अपने बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने से काफी नाखुश रहते हैं. वो अक्सर ये चाहते हैं, कि उनका बच्चा फोन पर क्या कर रहा है, उनकी नजर इसपर बनी रहे. अगर आपका बच्चा भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करता है तो ये खबर आपको खुश कर सकती है. इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने टूल के बारे में खुलासा किया है. जिसका नाम इंस्टाग्राम फैमिली सेंटर है. इस टूल की मदद से पेरेंट्स को अपने बच्चे की एक्टिविटी पर नजर बनाए रखने में काफी आसानी होगी.

नोटिफिकेशन से बच्चे की परेशानियों का मिलेगा संकेत
कंपनी ने एक पैरेंटल सुपरविजन टूल लांच किया है. इस टूल की मदद से अभिभावक अपने बच्चे की इंस्टाग्राम पर होने वाली एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे. नए टूल की मदद से अगर आपका बच्चा किसी परेशानी में होगा तो इसका नोटिफिकेशन भी आपको तुरंत मिल जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो अगर आपका बच्चा इंस्टाग्राम पर किसी अकाउंट को ब्लॉक करता है तो इसकी जानकारी आपके पास पहुंच जाएगी. कई बार बच्चे किसी परेशानी रहते है और पेरेंट्स को इसकी भनक नहीं लगने देते हैं और खुद ही चीजों को हैंडल करने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से बच्चे कई बार बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. ऐसे में समय रहते ये टूल पैरेंट्स को इसकी सूचना देगा.

फैमिली सेंटर करेगा आपकी मदद
कंपनी एक फैमिली सेंटर पेश कर रही है. जहां गार्जियन को एक्सपर्ट्स की मदद भी दी जाएगी. कंपनी ने एक्सपर्ट्स की मदद से पेरेंट्स को एजुकेट और गाइड करने की व्यवस्था भी की है. पेरेंट्स को इस प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट के द्वारा तैयार किए गए कंटेंट आर्टिकल, वीडियो क्लिप भी मिलेगा. जिसकी मदद से पेरेंट्स इंस्टाग्राम चलाना सीख सकते हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED