Advertisement

Mahindra XUV 3XO CNG: 9.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई SUV, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसे XUV 3XO ZNG नाम दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है.

Mahindra XUV 3XO CNG
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

अगर आप कम खर्च में दमदार इंजन और अच्छे फीचर्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा की नई गाड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसे XUV 3XO ZNG नाम दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इस SUV में CNG के साथ टर्बो इंजन दिया गया है, जो बेहतर पावर के साथ ड्राइविंग का अनुभव देने का दावा करता है. इसके अलावा, इसमें डुअल-सिलेंडर तकनीक दी गई है, जिससे सामान रखने के लिए भी पर्याप्त जगह मिलती है.

चार वेरिएंट में आई Mahindra XUV 3XO CNG
महिंद्रा की नई XUV 3XO CNG चार वेरिएंट MX EDGE, REVX EDGE (O), AX5 और REVX A में उपलब्ध है. इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.27 लाख रुपये है. REVX EDGE (O) की कीमत 10.79 लाख रुपये और AX5 की कीमत 11.19 लाख रुपये रखी गई है. इस तरह इसके शुरुआती और टॉप वेरिएंट की कीमत में 2.28 लाख रुपये का अंतर है.

टर्बो इंजन से मिलेगी दमदार पावर
इस SUV में 1.2 लीटर का mStallion G12 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है. यह करीब 110 हॉर्सपावर की ताकत और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह गाड़ी 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ सकती है. इसमें पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करने के लिए अलग से फ्यूल सिलेक्शन स्विच भी दिया गया है.

डुअल सिलेंडर से बचेगी सामान रखने की जगह
XUV 3XO CNG में बूट फ्लोर के नीचे दो CNG सिलेंडर लगाए गए हैं. इस डिजाइन का फायदा यह है कि सिलेंडरों के ऊपर सामान रखने के लिए जगह बचती है. SUV में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 16 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए मिलेंगे छह एयरबैग
सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं. इसमें हर सीट के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर भी मिलता है. SUV की लंबाई 3,990 मिमी और व्हीलबेस 2,600 मिमी है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza के CNG मॉडल से होगा.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement