Advertisement

MrBeast का धमाकेदार ऑफर! फैंस कर सकते हैं आलीशान स्टूडियो का टूर, बस ये होगी शर्त

यह तीन दिन का VIP इवेंट 27 से 29 जून तक होगा, जिसमें पहले 40 लोग, जो इतना बड़ा दान देंगे, हिस्सा ले सकेंगे. हर डोनर अपने साथ दो मेहमान भी ला सकता है. हालांकि, इस ऑफर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. कुछ लोग MrBeast की इस अनोखी फंडरेजिंग रणनीति की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे 'अमीरों की चैरिटी' बता रहे हैं.

MrBeast स्टूडियो टूर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

MrBeast ने अपने फैंस के लिए एक बढ़िया मौका दिया है. मशहूर यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन, अपने नॉर्थ कैरोलिना के प्रोडक्शन स्टूडियो का VIP टूर दे रहे हैं. लेकिन रुकिए, ये मौका मुफ्त में नहीं मिलेगा. इसके लिए आपको अपनी जेब से 85 लाख रुपये (1 लाख डॉलर) का डोनेशन देना होगा उनकी चैरिटी 'बीस्ट फिलैंथ्रॉपी' को! जी हां, आपने सही सुना! ये है MrBeast का नया धमाकेदार फंडरेजिंग प्लान, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. 

MrBeast का मेगा ऑफर
27 साल के जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें दुनिया MrBeast के नाम से जानती है, ने हाल ही में अपने फैंस को एक ऐसा ऑफर दिया है, जो उनके 40 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के बीच हलचल मचा रहा है. MrBeast ने X पर ऐलान किया, “क्या आप 'बीस्ट गेम्स सीजन 2' के सेट और मेरे विशाल स्टूडियो का टूर चाहते हैं? मैं खुद उन लोगों को घुमाऊंगा, जो 'बीस्ट फिलैंथ्रॉपी' को 1 लाख डॉलर (लगभग 85 लाख रुपये) का दान देंगे! मेरे पास कुछ बड़े चैरिटी प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें फंड करना है, तो ये एक विन-विन डील है!”

यह तीन दिन का VIP इवेंट 27 से 29 जून तक होगा, जिसमें पहले 40 लोग, जो इतना बड़ा दान देंगे, हिस्सा ले सकेंगे. हर डोनर अपने साथ दो मेहमान भी ला सकता है. इस टूर में आपको 'बीस्ट गेम्स सीजन 2' के भव्य सेट देखने को मिलेंगे, MrBeast की प्रोडक्शन टीम के साथ प्राइवेट Q&A सेशन होगा, और उनकी चैरिटी के फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का दौरा भी होगा. 

डोनेशन का अनोखा अंदाज
MrBeast की 'बीस्ट फिलैंथ्रॉपी' एक ऐसी गैर-लाभकारी संस्था है, जो उनके यूट्यूब चैनल की कमाई का 100% हिस्सा चैरिटी के लिए इस्तेमाल करती है. यह संस्था भूख, बेघरपन और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए काम करती है. नॉर्थ कैरोलिना में इसका फूड पैंट्री हर महीने 1 लाख से ज्यादा भोजन वितरित करता है. MrBeast ने पहले भी कई बड़े डोनेट किए हैं- अफ्रीका में 100 कुएं बनवाए, 20,000 जोड़ी जूते डोनेट किए, और यूक्रेन में मानवीय मदद पहुंचाई.

लेकिन इस बार का 85 लाख रुपये का डोनेशन मांगने वाला ऑफर कुछ अलग है. MrBeast का कहना है कि इस इवेंट से वह 40 लाख डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) जुटाने की उम्मीद कर रहे हैं, जो उनकी चैरिटी के बड़े प्रोजेक्ट्स को फंड करेगा. अगर सभी 40 स्पॉट्स भर जाते हैं, तो यह रकम उनकी चैरिटी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.

सोशल मीडिया पर हंगामा
इस ऑफर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. कुछ लोग MrBeast की इस अनोखी फंडरेजिंग रणनीति की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे 'अमीरों की चैरिटी' बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं 10 डॉलर डोनेट कर सकता हूं, लेकिन 85 लाख? मेरा 12 साल का बेटा आपका दीवाना है, MrBeast!” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “ये तो अमीरों के लिए VIP टूर है, गरीबों के लिए बस 15 सेकंड की वीडियो!” एक और कमेंट में लिखा, “लगता है MrBeast को 'बीस्ट गेम्स' के नुकसान की भरपाई चाहिए!”

कई लोगों ने सवाल उठाया कि MrBeast, जिनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8350 करोड़ रुपये) है, क्यों अपने फैंस से इतनी बड़ी रकम मांग रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, “अमीर लोग हमेशा पैसे क्यों मांगते हैं? ये समझ नहीं आता!” वहीं, कुछ फैंस ने इसे एक शानदार मौका बताया और कहा, “चैरिटी के लिए इतना बड़ा डोनेशन और स्टूडियो टूर का मौका? ये तो कमाल की डील है!”

'बीस्ट गेम्स' की धमाकेदार सफलता
यह फंडरेजिंग इवेंट ठीक उस वक्त आया है, जब अमेजन प्राइम वीडियो ने 'बीस्ट गेम्स' को दो और सीजन्स के लिए रिन्यू किया है. यह रियलिटी शो, जिसमें 1,000 कंटेस्टेंट्स 50 करोड़ रुपये के ग्रैंड प्राइज के लिए मुकाबला करते हैं, ने 25 दिनों में 5 करोड़ व्यूज बटोरकर प्राइम वीडियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया. लेकिन MrBeast ने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने 100 मिलियन डॉलर का सौदा किया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ. शायद यही वजह है कि वे अब अपने फैंस से इतना बड़ा दान मांग रहे हैं.

MrBeast का ये कदम निश्चित रूप से उनकी चैरिटी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनके फैनबेस, जिसमें ज्यादातर टीनएजर्स और उनके माता-पिता हैं, इतनी बड़ी रकम दान कर पाएंगे? कुछ आलोचकों का कहना है कि MrBeast का 'फिलैंथ्रो-टेनमेंट' (Philanthro-tainment) मॉडल, जिसमें चैरिटी को मनोरंजन के साथ जोड़ा जाता है, गरीबी और दुख को व्यूज के लिए इस्तेमाल करता है.

लेकिन MrBeast का कहना है, “मुझे लोगों की मदद करने वाले वीडियोज बनाना ज्यादा मजेदार लगता है.” उनके इस मिशन ने पहले भी लाखों लोगों की जिंदगी बदली है- चाहे वो अफ्रीका में कुएं बनवाना हो या अमेरिका में मुफ्त खाना बांटना. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनके सुपरफैंस और धनी समर्थक इस 85 लाख रुपये वाले टूर के लिए सामने आते हैं या नहीं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement