भारत में यूपीआई को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यूपीआई सिस्टम संभालने वाली संस्था एनपीसीआई एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत यूजर्स किसी भी यूपीआई ऐप पर ये देख सकेंगे कि आपके खाते से कौन-कौन से ऑटोमैटिक पेमेंट जुड़े हुए हैं. इसका मतलब है कि इसमें यूजर्स अपने सभी यूपीआई ऑटोपे जैसे बिजली बिल, पानी बिल, इंश्योरेंस किस्त, ईएमआई भुगतान को किसी एक ही यूपीआई ऐप जैसे Google Pay, Paytm या PhonePay पर देख पाएंगे.
एक जगह से ही ऑटोपे बंद या चालू कर सकेंगे-
यूजर्स अपने सभी यूपीआई ऑटोपे को एक ही यूपीआई ऐप पर सिर्फ देख ही नहीं पाएंगे, बल्कि उसे ट्रैक भी कर पाएंगे. यूजर्स उसी ऐप से इसे बंद या चालू भी कर सकेंगे. इसकी वजह से पेमेंट्स को मैनेज करना आसान हो जाएगा.
अभी क्या होता है?
अभी ऑटोपे की स्थिति की जांच के लिए उसी ऐप पर जाना होता हैं, जहां से आपने ऑटोपे किया है.इसका मतलब है कि अगर यूजर्स बिजली बिल, पानी बिल, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, ईएमआई चुकाने के लिए अलग-अलग यूपीआई ऐप पर ऑटोपे एक्टिव किया है तो हर बार उसी ऐप पर जाकर स्थिति की जांच करनी होगी. नई सुविधा शुरू होने के बाद ये दिक्कत खत्म हो जाएगी. अब यूजर्स को परेशानी नहीं होगी. नए फीचर में सभी ऑटोपे एक ही ऐप पर देख सकेंगे. उसे बंद या चालू कर सकेंगे.
नए फीचर से क्या होगा फायदा?
इस नए फीचर के आ जाने से यूजर्स को सभी ऑटोपे की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी. यूजर्स को ये जानने में आसानी होगी कि किस ऐप से पैसा कट रहा है. अगर यूजर्स चाहें तो इसे दूसरे ऐप पर ट्रांसफर भी कर सकेंगे. इससे अनजाने में होने वाली भुगतान से बचा जा सकता है. गलती की आशंका कम होगी.
अगर यूजर ने कोई सब्सक्रिप्शन लिया और उसे रद्द करना चाहते हैं या उसमें बदलाव करना चाहते हैं तो उनको उसी ऐप पर जाना होगा, जिसके जरिए उन्होंने ऑटोपे की शुरुआत की थी. नए फीचर के आने से सभी ऑटोपे एक जगह होने से यूजर्स को इसे अच्छी तरह से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: