AI Generated Image
AI Generated Image
जब भी लोग नया स्मार्टफोन खरीदते है तो सबसे पहले ऐप्स डाउनलोड करते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में लॉगिन करते हैं. नया डिवाइस, बेहतर कैमरा और तेज परफॉर्मेंस का जो एक्साइटमेंट होता है, उसके बीच वह फोन की जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं. इन्ही छोटी सी गलतियों के चलते आगे डेटा चोरी, बैटरी ड्रेन और ऑनलाइन फ्रॉड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद कुछ जरूरी सेटिंग्स होती हैं, जिन्हें सबसे पहले अपडेट करना चाहिए.
फोन में मौजूद पर्सनल डिटेल को सेफ रखने के लिए स्क्रीन लॉक सबसे जरूरी होता है. नया फोन सेटअप करते समय PIN, Password या Pattern Lock जरूर लगाएं. इसके साथ Fingerprint Sensor या Face Unlock जैसे फीचर्स को भी एक्टिव करें. इससे फोन खो जाने या चोरी होने पर आपका डेटा सेफ रहता है.
आजकल कई मोबाइल ऐप्स जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगती हैं. कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन और कॉन्टैक्ट्स जैसी जानकारी तक एक्सेस सोच-समझकर दें. फोन की Privacy Settings में जाकर देखें कि कौन-सी ऐप किन फीचर्स का इस्तेमाल कर रही है और गैर-जरूरी परमिशन तुरंत बंद कर दें.
कई ऐप्स लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं, जिससे न सिर्फ प्राइवेसी पर खतरा रहता है बल्कि बैटरी भी तेजी से खत्म होती है. ऐसे में Location Access को 'Only While Using the App' पर सेट करना बेहतर ऑप्शन है. इससे जिस समय आप ऐप यूज करेंगे लोकेशन एक्सेस केवल उसी समय इस्तेमाल होगा.
फोन का डेटा किसी भी समय खो सकता है. इसलिए Google Cloud या कंपनी के बैकअप फीचर को एक्टिव करना जरूरी है. इससे आपके फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सेफ रहेंगे. साथ ही Auto App Update को Wi-Fi मैन्युअल मोड चुनें ताकि मोबाइल डेटा और बैटरी की बचत हो सके.
स्मार्टफोन में 'Find My Device' फीचर जरूर ऑन रखें. यह फीचर फोन की लोकेशन ट्रैक करने, उसे रिमोटली लॉक करने या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करने में मदद करता है. यह सेफ्टी की नजर से काफी जरूरी फीचर है.