यदि आप कार के शौकीन हैं और कम बजट में पैनोरमिक सनरूफ वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आपको 20 से 30 लाख रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, पिछले कुछ सालों में यह फीचर प्रीमियम कारों से निकलकर मिड-बजट सेगमेंट तक पहुंच चुका है. अब 10 से 12 लाख रुपए में भी कई ऐसी एसयूवी मौजूद हैं, जो बेहतरीन स्टाइल, खास फीचर्स और सनरूफ का शानदार कॉम्बिनेशन ऑफर करती हैं. आपको मालूम हो कि टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के नए वेरिएंट ने इस सेगमेंट में कीमत का नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. यहां हम आपको कम दाम में 5 बेस्ट मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं.
1. Tata Nexon
यदि आप एकदम कम दाम में पैनोरमिक सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Tata Nexon सबसे बेस्ट है. कंपनी ने अभी हाल ही में Pure+PS वेरिएंट को लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपए है. ऐसे में आप 10 लाख रुपए से भी कम कीमत पर वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ वाली कार खरीद सकते हैं. आपको मालूम हो कि Nexon अपने मजबूत सेफ्टी पैकेज और एसयूवी स्टाइल के कारण ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है.
2. Kia Syros
यदि आपका थोड़ा और अधिक बजट है तो आपके लिए Kia Syros भी अच्छा विकल्प है. आपको मालूम हो कि इसका HTK+ वेरिएंट 10.74 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ के साथ आता है.
3. Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO का RevX A वेरिएंट भी पैनोरमिक सनरूफ फीचर के साथ उपलब्ध है. RevX A की शुरुआती कीमत 11.16 लाख रुपए है. आपको मालूम हो कि 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 131hp की पावर और 230Nm टॉर्क जनरेट करता है. इतना ही नहीं यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ मार्केट में उपलब्ध है.
4. MG Astor
यदि आप प्रीमियम केबिन और आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं तो आपके लिए MG Astor का Shine वेरिएंट बेहतरीन है. Shine वेरिएंट 11.34 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध है.
Shine के साथ 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है. इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों के साथ खरीदा जा सकता है.
5. Tata Curvv
यदि आपको कूपे एसयूवी डिजाइन अच्छा लगता है तो Tata Curvv भी आपके बजट में बेहतरीन विकल्प है. Tata Curvv का Pure+S वेरिएंट 11.65 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध है. Pure+S में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी लगा है, जो 120hp की पावर और 170Nm टॉर्क जेनरेट करता है.