Advertisement

दिल्ली से मुंबई तक लगी iPhone 18 Pro के दीवानों की कतार, रात से ही स्टोर के बाहर जमा बैठे ढेरा... बिना बुकिंग वाले भी लाइन में

एप्पल के नए फोन की लॉन्च के बारे में पता लगते ही लोगों में जोश जाग जाता है. आज iPhone 18 Pro सीरीज के लिए जगह लाइन लगी हैं. एप्पल के फोन में मामले में लोग कीमत को तो बिल्कुन दरकिनार कर देते हैं. बस खरीदने का जोश सिर चढ़कर बोलता है.

Apple iPhone 18 Pro
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

एप्पल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की इंडिया में पहली सेल 18 सितंबर 2026 यानी आज से शुरू हो गई है. नए iPhone को खरीदने के लिए लोगों में काफी जोश है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में लोग रात से ही एप्पल स्टोर के बाहर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

रात से ही स्टोर पर लगी लाइनें

दिल्ली के साकेत में सलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर रातभर लोगों की लाइन लगी रही. सुबह होते-होते यहां भीड़ और बढ़ गई. कई कस्टूमर पहले से प्री-बुकिंग करके पहुंचे थे. उन्हें एप्पल की तरफ से खरीदारी के लिए टाइम स्लॉट भी दिया गया था.

वहीं, मुंबई में भी iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लोग रात करीब 10 बजे से लाइन में खड़े रहे. कुछ कस्टूमर दूसरे शहरों से भी नए फोन को खरीदने पहुंचे. कई लोगों के लिए यह अनुभव खास था, क्योंकि वे नए iPhone को सबसे पहले इस्तेमाल करने वालों में शामिल होना चाहते थे.

बिना बुकिंग वाले कस्टूमर भी पहुंचे

एप्पल स्टोर के बाहर केवल प्री-बुकिंग कराने वाले लोग ही नहीं थे. कुछ कस्टूमर बिना बुकिंग के भी नए iPhone की उम्मीद में पहुंचे. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लोगों में पहले से ही काफी चर्चा थी. इसी वजह से पहली सेल के दिन स्टोर्स के बाहर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली.

क्या हैं दोनों iPhone की स्टोरेज और कीमत?

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपए है. इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपए, 1TB मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपए और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपए बताई गई है.

वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू होती है. इसका 2TB मॉडल 3,29,900 रुपए तक जाता है.

पहली सेल पर मिल रहा बैंक ऑफर

पहली सेल में iPhone 18 Pro सीरीज पर 7,000 रुपए तक का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा कस्टूमरों को नो-कॉस्ट-ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है.

इस तरह भारत में iPhone 18 Pro की पहली सेल ने लॉन्च से पहले की चर्चा को खरीदारी के जोश में बदल दिया है. दिल्ली से मुंबई तक एप्पल स्टोर के बाहर दिखी भीड़ से नए iPhone को लेकर कस्टूमरों की दिलचस्पी साफ नजर आई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement