Rapid Career Growth: अगर 2026 में सीख ली ये स्किल्स, तो 2027 में होगी आपकी हाई डिमांड.. रॉकेट की स्पीड से होगी करियर ग्रोथ

बढ़ते समय के साथ इंसान के लिए अपने जॉब सेक्टर में नए स्किल्स को सीखना जरूरी होता है. ऐसा करने से वह कंपनी में जॉब करने आ रही नए पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिला सकता है और बिजनेस को एक सिक्रोनाइज तरीके से समझ सकता है.

Learn New Skill For Career Growth (AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

करियर को लेकर हमेशा से इंसान चिंतित रहता रहा है. आज के समय में एआई का बोलबाला है. ऐसे में लोगों को लग रहा है कि एआई उनकी नौकरी खा जाएगा, लेकिन यह बात सच होगी या नहीं इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है. लेकिन अगर आपको अपने करियर को ग्रो करना है, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप 2026 में ही इन स्किल्स को सीख लें, जिससे 2027 में आपके करियर के लिए कई दरवाजे खुल जाएं.

इनकी जगह नहीं ले सकता एआई

कुछ स्किल्स ऐसे होते हैं जो केवल एक ह्यूमन ही कर सकता है. मौजूदा समय में एआई चाहे भी तो इन स्किल्स को पा नहीं सकता. इसलिए जबतक एआई इन स्किल्स को नहीं खीख रहा है, बेहतर है कि आप इन्हें सीखें और एआई से आगे बने रहें.

इमोश्नल इंटेलिजेंस और ह्यूमन केनक्टिविटी

एआई केवल डेटा दे सकता है, लेकिन वह चाह कर भी किसी इंसान के इमोशन्स को समझना नहीं सीख सकता. एआई केवल आपके दिए गए बातों से एक अंदाजा लगा सकता है, पर एक सटीक इमोश्नल जवाब नहीं दे सकता. इसलिए साइकोलॉजी के सेक्टर में नौकरी काफी सेफ है, क्योंकि यहां के एक्सपर्ट ह्यूमन इमोशन को समझते हैं.

क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉलविंग

एआई डेटा के आधार पर एक अनुमानित रिज्लट तैयार कर सकता है, लेकिन उस रिजल्ट को असल दुनिया में अमल करने पर परेशानी दूर होगी या नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं. उदाहरण के तौर पर अगर किसी कंपनी से बड़ी संख्या में लोग नौकरी छोड़ रहे हैं, तो एआई केवल कुछ अनुमानित वजह बता सकता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. लेकिन वह इसको रोकने का कोई सटीक जवाब नहीं दे सकता. 

ऐसा हो सकता है कि एक कंपनी में लोग कम सैलरी के कारण नौकरी छोड़ रहे हो, जबकि दूसरी कंपनी में टॉक्सिक कल्चर के कारण. इसलिए एआई एक ही परेशानी के लिए एक जैसी सिचुएशन समझता है. पर  रीयल लाइफ के हालात को वह नहीं जान सकता. ऐसे में अगर आपके पास क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉलविंग स्किल है, तो आप सेफ हैं.

एआई के स्किल्स भी हैं जरूरी

ऐसा नहीं है कि आप एआई स्किल्स को बिल्कुल सिरे से नकार दें. इसकी वजह है कि एआई स्किल्स के कारण इस समय लोगों की प्रोडक्टिविटी काफी हद तक बढ़ रही है. जिससे कंपनी को काफी फायदा हो रहा है. साथ ही कुछ ऐसे काम जिसके लिए कंपनी ह्यूमन को हायर करती थी, वह एआई की मदद से हो रहे हैं. साथ ही कुछ जॉब ऐसी भी है जहां अगर एआई स्किल है, तो आपका काम करने का तरीका और बेहतर हो सकता है.

एआई इंटीग्रेशन स्पेशलिस्ट

ये वो लोग होते हैं तो एआई और कंपनी के बिजनेस को अच्छी तरह जानते हैं. ऐसे में एआई स्किल की जानकारी होने से कंपनी के बिजनेस को और तेजी और अच्छी तरह से किया जा सकता है. साथ ही प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है.

एआई एथिक्स रोल

ये वो लोग होते हैं तो एआई को अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि एआई कितनी अच्छी और गलत तरह से काम कर सकता है. इसलिए यह इस बात का ध्यान रखते हैं कि एआई एजेंट्स किसी भी बिजनेस एक्टिविटी में गलत एथिक्स को न प्रदर्शित करें.

ह्यूमन टच सर्विस प्रोवाइडर

एआई को कितना भी एडवांस तरीके से तैयार कर लिया जाए. लेकिन रहेगा वह एक तकनीक ही. इसलिए ये लोग वो होते हैं जो एआई के द्वारा की गई किसी सर्विस में ह्यूमन टच देते हैं, जिससे जिसको कोई एआई आधारित सर्विस प्रोवाइड करवाई जा रही है, उसमें ह्यूमन टच देखने को मिले. जैसे एआई आधारित कस्टूमर केयर सर्विस.

 

Read more!

RECOMMENDED