गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स का खतरा काफी बढ़ जाता है. एसी-फ्रिज जैसी चीज़ों के फटने की खबर आने लगती है. लेकिन एक ऐसा खतरनाक इलेक्ट्रॉनिक आपके साथ रहता है, जो आपकी जान के लिए जोखिम बन सकता है. दरअसल हम यहां आपके स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं.
आपको शायद लगता होगा कि फोन तो हमेशा जेब में रहता है, तो इसके ब्लास्ट होने का क्या ही खतरा होता है. लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं. ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Lithium-ion बैटरी इस्तेमाल होती है, जो ज्यादा गर्म होने के कारण फट सकती है. लेकिन इसके ज्यादा गर्म होने की वजह क्या-क्या हो सकती हैं?
जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल
अगर इस्तेमाल करने के दौरान आपका फोन गर्म हो रहा है, लेकिन आप इस आप बात को नजरअंदाज़ कर देते हैं और यूज़ जारी रखते हैं. तो आपके फोन की बैटरी का टेंपरेचर बढ़ सकता है, जो इसके ब्लास्ट होने की तरफ लेकर जा सकता है. इसलिए जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
बार-बार लो बैटरी होना
कई लोगों के साथ होता है कि उन्हें अपने साथ हमेशा चार्जर रखना पड़ता है. इसकी वजह है कि फोन की बैटरी बरा-बार जल्दी डाउन हो जाती है. इसकी वजह होती है बैटरी का कमजोर होना. अगर ऐसे में बार-बार फोन को चार्जिंग पर लगाना पड़ता है. तो बैटरी में हीट ज्यादा पैदा होती है, जिससे उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ सकता है.
सही केबल का इस्तेमाल नहीं करना
हर फोन की बैटरी का एक निश्चित वॉल्टेज होता है. लेकिन अगर आप ऐसी केबल के जरिए फोन की बैटरी को रिचार्ज करते हैं, जो कम या गलत वॉल्टेज का करेंट देती है. तो ऐसे में मिसमेस होने की वजह से बैटरी के ब्लास्ट का खतरा हो सकता है.
चार्जिंग के दौरान फोन से बदबू आना
अगर चार्जिंग के दौरान आपके फोन से बदबू आती है तो यह साफ संदेश है कि आपका फोन सही तरीके े चार्ज नहीं हो रहा है. या फिर चार्जिंग आपके फोन पर गलत प्रभाव डाल रही है. ऐसे में जरूरत हैं कि आप बैटरी को बदल लें.
साथ ही अगर आपके फोन का बैक पैनल उठा हुआ महूसस हो रहा है, तो यह भी एक सीधा संदेश हैं कि फोन की बैटरी फूल चुकी है. जिसके कारण बैक पैनल ऊपर उठ गया है. ऐसे में आपको बैटरी बदलवा लेनी चाहिए. अन्यथा वह किसी भी समय ब्लास्ट हो सकती है.