आज के समय में हाई स्पीड इंटरनेट हमारी डेली नीड बन चुका है. चाहे ऑनलाइन मीटिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या फिर पढ़ाई, हर काम के लिए अच्छी स्पीड वाला वाई-फाई कनेक्शन जरूरी है. लेकिन जब इंटरनेट बार-बार स्लो होने लगे या वीडियो लगातार बफर होने लगे, तो चिढ़चिढ़ापन होने लगता है. कई लोग तुरंत सोचते है कि यह इंटरनेट प्रोवाइडर की गलती है. लेकिन कई बार परेशानी घर के वाई-फाई सेटअप में ही होती है. थोड़े से चेंज की मदद से आप अपने राउटर की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं और इंटरनेट स्पीड को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.
वाई-फाई की स्पीड काफी हद तक इस बात पर भी होती है कि आपका राउटर घर में कहां रखा हुआ है. अगर राउटर किसी कोने, बंद कमरे, अलमारी या दीवारों के पीछे रखा है, तो सिग्नल कमजोर आएगा इसमें कोई शक नहीं. जब ऐसा होगा को इंटरनेट तो स्लो आएगा ही. बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए राउटर को हमेशा घर के बीच वाले हिस्से में और थोड़ी ऊंचाई पर रखें. साथ ही इसको माइक्रोवेव, टीवी, कॉर्डलेस फोन और मेटल की चीजों के पास रखने से भी सिग्नल इफेक्ट होते हैं.
सही वाई-फाई चैनल से बढ़ेगी स्पीड भी जरूरी
अगर आप अपार्टमेंट या भीड़भाड़ वाले इलाके में रहते हैं, तो हो सकता है कि आसपास के वाई-फाई नेटवर्क एक ही चैनल पर काम कर रहे हो. इससे नेटवर्क पर प्रेशर बढ़ता है और इंटरनेट स्लो हो जाता है.
आजकल ज्यादातर राउटर 2.4 GHz और 5 GHz दोनों बैंड सपोर्ट करते हैं. 5 GHz बैंड ज्यादा तेज स्पीड देता है और इसमें इंटरफेरेंस भी कम होता है, लेकिन इसकी रेंज थोड़ी कम होती है. वहीं 2.4 GHz ज्यादा दूरी तक सिग्नल पहुंचाता है.
चेक करते रहें राउडर के अपडेट
जिस तरह स्मार्टफोन और लैपटॉप में टाइम टू टाइम अपडेट आते हैं, उसी तरह राउटर के लिए भी फर्मवेयर अपडेट जारी किए जाते हैं. ये अपडेट नेटवर्क की स्पीड, सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. कई लोग सालों तक राउटर अपडेट नहीं करते, जिससे उसकी परफॉर्मेंस कमजोर पड़ने लगती है. इसलिए समय-समय पर कंपनी की वेबसाइट या राउटर सेटिंग्स में जाकर अपडेट जरूर चेक करें.
वाई-फाई नेटवर्क को बचाएं दूसरों से
अगर आपके वाई-फाई पर स्ट्रॉन्ग पासवर्ड नहीं लगा है, तो कोई भी व्यक्ति आपके नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकता है. इससे इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है और डेटा सिक्योरिटी का खतरा भी बढ़ता है. हमेशा WPA2 या WPA3 सिक्योरिटी के साथ स्ट्रॉन्ग पासवर्ड इस्तेमाल करें. इससे कोई और आपका नेटवर्क इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और आपको तेज स्पीड मिलेगी.
पुराना राउटर बदलना हो सकता है बेकार
अगर आपका राउटर कई साल पुराना है, तो हो सकता है कि वह हाई-स्पीड इंटरनेट जरूरतों को सही तरीके से सपोर्ट न कर पा रहा हो. नए वाई-फाई 6 राउटर ज्यादा तेज और बेहतर कनेक्टिविटी देते हैं. वहीं अगर घर बड़ा है, तो वाई-फाई एक्सटेंडर का इस्तेमाल कर वाई-फाई के सिग्नल को बढ़ा सकते हैं. जिससे पूरे घर में तेज स्पीड के साथ इंटरनेट मिलेगा.