हर बार यूपीआई पेमेंट करते समय लोगों को पिन डालता पड़ता है. कई बार पिन गलत भी हो सकता है, और अगर पिन गलत हाथों में पड़ जाए फिर तो बंटाधार तय है. ऐसे में अगर पिन की ही छुट्टी कर दी जाए तो कैसा रहेगा. आइडिया अच्छा है न? आप रोजमर्रा के छोटे-छोटे पेमेंट जैसे 10, 20, 50, 100 आदि के लिए इस आसान तरीके को अपना सकते हैं. लेकिन केवल 5000 तक के पेमेंट के लिए. लेकिन आखिर तरीका है क्या?
दरअसल तरीका है कि आप पेमेंट के लिए फिंगरप्रिंट या फेस बायोमैट्रिक के जरिए कर सकते हैं. सुनने में तो काफी दिलचस्प है, लेकिन आखिर करेंगे कैसे. कई लोग अलग-अलग यूपीआई ऐप यूज करते हैं. ऐसे में इसे कैसे यूज करेंगे. तो चलिए बताते हैं कि आप कैसे इसकी सेटिंग को ऑन कर सकते हैं.
फिलहाल यह सुविधा NPCI के नियमों के तहत शुरू की गई है. साथ ही केवल Google Pay, PhonePe, BHIM, SuperMoney और Navi जैसे कई बड़े UPI ऐप इसे सपोर्ट कर रहे हैं.
इन सभी ऐप्स में भी लगभग एक जैसी ही प्रोसेस से आप इसे एक्टिवेट कर सकते हैं.
यह सेवा फिलहाल 5000 तक के UPI पेमेंट के लिए ही है. 5000 से ज्यादा का भुगतान करने पर आपको हमेशा UPI PIN डालना होगा. सभी बैंक अभी इस सुविधा को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. अगर आपका बैंक सपोर्ट नही करता है, तो ऐप इसकी जानकारी दिखा देगा. अगर नया फोन लिया है, तो Fingerprint बदलने या Face ID रीसेट करने के बाद आपको यह फीचर दोबारा चालू करना होगा. अगर Fingerprint या Face ID कई बार काम नहीं करती, तो ऐप अपने आप UPI PIN मांग लेगा जिससे आप पेमेंट कर सकेंगे.