Sarvam Kaze क्या है? आपकी एक आवाज पर AI चश्मा देगा सबकुछ जवाब, फोटो और वीडियो भी करेगा रिकॉर्ड

Sarvam Kaze एक AI आधारित स्मार्ट चश्मा है. इसे पहनने के बाद ऐसा अनुभव होता है जैसे आपके पास एक निजी डिजिटल असिस्टेंट हो. यह AI चश्मा आपकी एक आवाज पर सबकुछ जवाब देगा. पीएम मोदी ने India AI Impact Summit 2026 में इस चश्मा को पहना था. आइए इस चश्मा की खासियत जानते हैं.

Sarvam Kaze AI glasses (Photo: X/@pratykumar)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

भारत भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से अपना पांव पसार रहा है. भारत का स्वदेशी Sarvam Kaze इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, Sarvam Kaze एक AI आधारित स्मार्ट चश्मा है. इसे पहनने के बाद ऐसा अनुभव होता है जैसे आपके पास एक निजी डिजिटल असिस्टेंट हो. यह डिवाइस रियल टाइम में काम करती है, यानी जो कुछ आप देख रहे हैं या बोल रहे हैं, यह उसे तुरंत समझकर जवाब देती है. इतना ही नहीं यह चश्मा फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है. पीएम मोदी ने India AI Impact Summit 2026 में इस चश्मा को पहना था.
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी के प्रमुख प्रत्यूष कुमार ने इसका टीजर जारी किया है. उन्होंने बताया है कि कंपनी  Sarvam Kaze को मई 2026 में लॉन्च करने वाली है. उन्होंने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब भारत में AI Impact Summit चल रहा है. प्रत्यूष कुमार ने एक अन्य फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Sarvam Kaze ग्लासेस को पहना हुआ है. यह तस्वीर  India AI Impact Summit 2026 की है.
 
Sarvam Kaze की क्या है खासियत
1.
Sarvam Kaze के फीचर्स बड़े ही कमाल के हैं. इसमें एक छोटा सा कैमरा लगा हो. यह कैमरा न सिर्फ सामने की चीजों को देख सकता है और रिकॉर्डिंग कर सकता है बल्कि AI की सहायता से उसे समझकर जवाब भी देता है. यदि आप इस चश्मे को पहनकर किसी चीज के बारे में पूछते हैं तो यह चश्मा तुंरत इसकी जानकारी दे सकता है.

2. AI आधारित Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा आवाज से चलता है. ऐसे में आपको किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं, बस आप जो भी बोलेंगे, उसे यह चश्मा पहले समझेगा और फिर उसी के हिसाब से जवाब देगा.

3. Sarvam Kaze चश्मे से फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस चश्मा को पहनकर आप जो भी देखेंगे, यह चश्मा सीधे उसे कैप्चर कर लेगा. यह फीचर उन उन लोगों को विशेष सहायता करेगा, जो यात्रा करते हैं या कंटेंट बनाते हैं.

4. Sarvam Kaze किसी स्क्रीन की जरूरत नहीं होती. यह आवाज के माध्यम से ही सबकुछ जानकारी देता है. 

5. इस डिवाइस भारतीय भाषाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है. इसका मतलब है कि यह हिंदी और अन्य भाषाओं में भी काम कर सकेगा.

6. कंपनी ने कुछ और प्रोडक्ट भी बनाए हैं जैसे Sarvam Akshar, जो दस्तावेजों को डिजिटल बनाने में मदद करता है.

7. Sarvam Studio, जो अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट बनाने में मदद करता है. 

8. कंपनी ने Saaras V3 नाम का एक स्पीच मॉडल भी विकसित किया गया है, जो आवाज को बेहतर तरीके से पहचान सकता है. 

9. आपको मालूम हो कि  Sarvam Kaze जैसे स्मार्ट चश्मे आने वाले समय में हमारी जिंदगी को काफी बदल सकते हैं. यह तकनीक लोगों के काम करने के तरीके को आसान बनाएगी और समय की बचत करेगी.

10. प्रत्यूष ने कन्फर्म किया है कि Sarvam Kaze को मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा. ये इन-हाउस AI मॉडल पर काम करेगा. हालांकि, इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.


 

Read more!

RECOMMENDED